IND vs NZ ODIs 2026: अब भारत-न्यूजीलैंड में ODI की जंग, ROKO का होगा दीदार... देखें शेड्यूल और फुल स्क्वॉड

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
NZ vs IND ODI Series: टी20 सीरीज 3-2 से जीतने के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरेगी. दोनों देशों के बीच पांच मैचों की सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी. इस दौरे पर टीम इंडिया की नजरें 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों पर भी रहेंगी. सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के...

NZ vs IND ODI Series: टी20 सीरीज 3-2 से जीतने के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरेगी. दोनों देशों के बीच पांच मैचों की सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी. इस दौरे पर टीम इंडिया की नजरें 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों पर भी रहेंगी. सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में है, जबकि आखिरी मैच 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में होगा.

भारत ने अपनी पिछली वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को घरेलू मैदान पर 2-1 से हराया था. अब टीम की कोशिश न्यूजीलैंड में तीसरी बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने की होगी.

वहीं, न्यूजीलैंड ने अपना पिछला वनडे दौरा जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था, जहां उसने पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीती थी. इस बार मिचेल सेंटनर टीम की कप्तानी करेंगे. फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट की टीम में वापसी हुई है. पहले घोषित स्क्वॉड में शामिल रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन चोट के कारण बाहर हो गए हैं.

भारत की कप्तानी में होगा बदलाव भारतीय टीम की कप्तानी शुरुआती तीन वनडे में शुभमन गिल करेंगे. आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे. जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज से आराम दिया गया है. वहीं, चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह शुरुआती तीन वनडे के लिए औकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है.

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल सीरीज के सभी पांच मुकाबले डे-नाइट होंगे. भारतीय समयानुसार सभी मैच सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे. न्यूजीलैंड में सभी मैच दोपहर 3 बजे और ब्रिटेन में रात 2 बजे शुरू होंगे.

न्यूजीलैंड की वनडे टीम:  पहले तीन वनडे के लिए: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, टॉम लाथम (विकेटकीपर), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर और हेनरी निकोल्स.

आखिरी दो वनडे के लिए: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट.

भारत की वनडे टीम:  पहले तीन वनडे के लिए अपडेटेड स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और नीतीश कुमार रेड्डी (केवल पहला वनडे).

चौथे और पांचवें वनडे के लिए अपडेटेड स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/india-vs-new-zealand-odi-series-match-timings-venues-rohit-kohli-tspok-dskc-2686652-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World