IND vs NZ 5th T20I Live Score: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (1 नवंबर) पांचवां एवं आखिरी मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे होगा. वहीं पहली गेंद भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे फेंकी जाएगी.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (1 नवंबर) पांचवां एवं आखिरी मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे होगा. वहीं पहली गेंद भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे फेंकी जाएगी.

श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम पहले ही टी20 सीरीज अपने नाम कर चुकी थी. इस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले क्राइस्टचर्च में खेले गए, जिन्हें भारत ने 4 विकेट के समान अंतर से जीते. फिर वेलिंगटन में फिर भारतीय टीम 6 विकेट से मैच जीतने में सफल रही थी. ऑकलैंड में कीवी टीम ने वापसी करते हुए 87 रनों से जीत हासिल की. भारत-न्यूजीलैंड मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

पांचवें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव.

पांचवें टी20 में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर.

देखा जाए तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 35 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की. जबकि न्यूजीलैंड ने 12 मुकाबले जीते. दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले टाई पर भी छूटे, जिनमें दो मौकों पर सुपर ओवर का प्रयोग हुआ और भारत को जीत हासिल हुई.

भारत का फुल स्क्वॉड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, मयंक यादव और ईशान किशन (विकेटकीपर).

न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमिसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, जोश क्लार्कसन, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर).

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/india-vs-new-zealand-5th-t20i-live-cricket-score-ind-vs-nz-match-vaibhav-sooryavanshi-tspoa-tspok-dskc-2685532-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World