IND vs NZ: 'ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!' प्लेइंग इलेवन से फिर बाहर हुए सूर्यवंशी, अक्षर पटेल का मजेदार वीडियो आया सामने
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों का एक बेहद दिलचस्प वीडियो सामने आया है. सीरीज के आखिरी मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव करते हुए वरुण चक्रवर्ती और भुवनेश्वर कुमार को मौका दिया. वहीं युवा वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर बेंच पर ही बैठना पड़ा.
प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने के बीच वैभव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. इस वीडियो में टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल के एक मजेदार कमेंट कर फैन्स को हंसने पर मजबूर कर दिया है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी होटल के कमरे के अंदर नजर आ रहे हैं. अचानक बाहर से भीड़ और लाउड म्यूजिक की आवाज गूंजने लगती है, जिससे कमरे में बैठे अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी का ध्यान खिंच जाता है. क्या चल रहा है यह देखने के लिए अभिषेक खिड़की से बाहर झांकने लगते हैं, और दोनों युवा खिलाड़ी उत्सुक नजर आते हैं.
🚨 Abhishek Sharma, Axar Patel & Vaibhav Suryavanshi turn into curious tourists in Auckland 😂 The trio spotted a huge celebration festival happening outside their hotel but had no idea what was going on 😭😂 So they showed the scenes to fans and asked: “Can anyone tell us which festival this is?” 👀🤣
तभी वहां बैठे अक्षर पटेल माहौल में हास्य का तड़का लगाते हुए एक ऐसा शानदार वन-लाइनर बोलते हैं, जिसने पूरे वीडियो की लाइमलाइट चुरा ली. अक्षर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!
अक्षर पटेल का यह तंज सुनकर वहां मौजूद सभी खिलाड़ियों की हंसी छूट गई. भले ही बाहर बज रहे उस संगीत और भीड़ का कारण पूरी तरह साफ नहीं हो पाया हो, लेकिन अक्षर की इस चुटकी ने मैदान से बाहर भारतीय खिलाड़ियों की शानदार बॉन्डिंग और मस्ती भरे अंदाज को सबके सामने ला दिया है. सोशल मीडिया पर फैन्स इस हल्के-फुल्के मजाक का जमकर आनंद ले रहे हैं और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

