IND vs NZ: जन्मदिन से पहले इमोशनल सरप्राइज...बाउंड्री पर खड़े थे विराट, तभी फैन्स ने ऐसे जीत लिया दिल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले के दौरान मैदान पर दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला. 5 नवंबर को विराट कोहली का जन्मदिन है, लेकिन इस खास दिन से ठीक एक दिन पहले यानी 4 नवंबर को न्यूजीलैंड के स्टेडियम में बैठे फैन्स ने किंग कोहली को बेहद अनो...

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले के दौरान मैदान पर दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला. 5 नवंबर को विराट कोहली का जन्मदिन है, लेकिन इस खास दिन से ठीक एक दिन पहले यानी 4 नवंबर को न्यूजीलैंड के स्टेडियम में बैठे फैन्स ने किंग कोहली को बेहद अनोखा सरप्राइज दे डाला.

न्यूजीलैंड की पारी के दौरान जब विराट कोहली बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग कर रहे थे. तभी स्टैंड्स में बैठे दर्जनों फैन्स एक सुर में उनके लिए हैप्पी बर्थडे टू यू विराट...' का गाना गाने लगे. अपने जन्मदिन से पहले विदेशी धरती पर भारतीय फैन्स का यह जज्बाती प्यार सुनकर विराट भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके. 

उन्होंने बड़े ही दिलकश अंदाज में मुड़कर फैन्स की तरफ हाथ हिलाया और उनके इस प्यार को स्वीकार किया. भले ही यह एक छोटा सा रिएक्शन था, लेकिन फैन्स के लिए यह पल ताउम्र याद रखने वाला बन गया. इस खूबसूरत वाकये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है.

38 साल के होने जा रहे विराट कोहली अपनी वापसी के बाद से ही मैदान पर जबरदस्त एनर्जी से भरे दिखे. मैच के दौरान उन्होंने स्लिप में नाथन स्मिथ का एक हैरत अंगेज कैच लपका और अपने जाने-पहचाने तीर-कमान वाले अंदाज में जश्न मनाया.

Fans Shouting "Happy Birthday" To Virat Kohli.🎂🐐💙 . . . . . . #NZvIND #HappyBirthdayViratKohli https://t.co/aQFX2ChASM

इतना ही नहीं जब न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी करने आए तो विराट ने उनका स्वागत डब्ल्यूडब्ल्यूई फेम जॉन सीना के मशहूर 'यू कांट सी मी' वाले स्टाइल में किया.

कोहली का यह अंदाज देखकर मैदान पर मौजूद दर्शक और साथी खिलाड़ी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. दरअसल, न्यूजीलैंड के स्टेडियम में फिलिप्स की एंट्री पर जॉन सीना का थीम म्यूजिक बजता है, जिसकी मौज लेते हुए विराट ने यह मजेदार हरकत की.  

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/ind-vs-nz-virat-kohli-waves-to-fans-as-crowd-sings-happy-birthday-watch-video-here-aksp-dskc-2688006-2026-11-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World