Honey Singh Nephew Killed: सड़क हादसे में हनी सिंह के भतीजे की मौत, टूटे सिंगर, बोले- भोलेनाथ महर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक समेत दो युवकों की मौत हो गई. खबर से परिवार और पंजाबी संगीत जगत में गहरा शोक छा गया है. हनी सिंह ने भी इस दुखद घटना के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर अपना दुख जताया है...

पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक समेत दो युवकों की मौत हो गई. खबर से परिवार और पंजाबी संगीत जगत में गहरा शोक छा गया है. हनी सिंह ने भी इस दुखद घटना के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर अपना दुख जताया है. 

दर्द में हनी सिंह यो यो हनी सिंह पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. सड़के हादसे में भतीजे विदित ओलक की मौत के बाद उनके घर में मातम पसरा है. दुख की घड़ी में हनी सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि यह मेरे लिए एक अंधकारमय दशक है. अपने भतीजे को खोना बेहद दुखद है. भोलेनाथ महर... महर...

पुलिस के अनुसार, यह हादसा जालंधर के पुलिस लाइन्स इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुआ. विदित ओलक और उनके दोस्त आरव तलवार एक मित्र की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे. तभी उनकी वोक्सवैगन कार सड़क पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही जान चली गई. 

मृतकों में विदित ओलक पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के बेटे और हनी सिंह के भतीजे थे. दूसरे मृतक आरव तलवार, प्रसिद्ध पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे बताए गए हैं. पुलिस के मुताबिक कार में कुल पांच लोग सवार थे, लेकिन बाकी तीन लोग पहले ही घर लौट चुके थे.

हादसे के बाद हनी सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शोक जताया। हालांकि उन्होंने विस्तृत बयान जारी नहीं किया, लेकिन उनकी पोस्ट से उनके दुख और परिवार पर पड़े झटके का अंदाजा लगता है. विदित ओलक और आरव तलवार के निधन से दो परिवार टूट गए हैं. हनी सिंह के लिए यह निजी और असहनीय नुकसान है, क्योंकि मृतक उनके अपने भतीजे थे. इस दुखद घटना ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी शोक की लहर पैदा कर दी है. 

सोशल मीडिया पर फैंस भी दोनों युवकों के लिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं और परिवारों से संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. 

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/punjab-jalandhar-road-accident-honey-singh-nephew-killed-singer-emotional-post-bholenath-naam-jaap-tmovb-dskc-2685678-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World