Hero Vida ने किया कमाल... 2 लाख लोगों ने खरीदा ये स्कूटर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
हीरो मोटोकॉर्प इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. कंपनी ने अक्टूबर के खत्म होने से पहले ही अपनी अब तक की बेस्ट सेल्स दर्ज कर ली है. 

हीरो मोटोकॉर्प इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. कंपनी ने अक्टूबर के खत्म होने से पहले ही अपनी अब तक की बेस्ट सेल्स दर्ज कर ली है. 

इस कैलेंडर ईयर यानी 2026 में अब तक कंपनी 2 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच चुकी है. ये पहली बार हुआ है जब कंपनी ने किसी साल इतनी सेल्स की है. 

ऑटोकार प्रोफेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर के शुरुआती 29 दिनों में विडा ई-स्कूटर की 27,435 यूनिट्स बिकी हैं. 

ईयर-ऑन-ईयर कंपनी ने 66 परसेंट की ग्रोथ हासिल की है. पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने 16,499 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे थे. 

ये विडा की अब तक की सबसे ज्यादा मंथली सेल्स है. कंपनी ने सितंबर 2026 में बिकी 24,435 यूनिट्स का रिकॉर्ड भी अक्टूबर में तोड़ दिया है. 

इस साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी से 29 अक्टूबर के बीच कंपनी ने कुल 200,143 विडा स्कूटर बेचे हैं. पिछले साल के मुकाबले ये 87,122 यूनिट्स ज्यादा है. 

पिछले साल अक्टूबर तक कंपनी ने 113,021 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे थे. भारतीय बाजार में इस साल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में हीरो की हिस्सेदारी 11 परसेंट पहुंच गई है. 

पिछले साल कंपनी का मार्केट शेयर 8 परसेंट पर था. साल की पहली तिमाही में विडा ने 285% की ग्रोथ के साथ 49,043 यूनिट्स को बेचा था. 

वहीं दूसरी तिमाही में 164% की ग्रोथ के साथ 57,059 यूनिट्स और 76% की ग्रोथ के साथ तीसरी तिमाही में 66,606  यूनिट्स बेची हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/auto/hero-vida-electric-scooter-crosses-2-lakh-sales-2026-auam-287146-30-10-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World