Healthwealth summit: फिट रहने के लिए जिम, महंगी डाइट जरूरी नहीं; 'इंडियाज फिटेस्ट फैमिली' ने बताया फिटनेस का मंत्र

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अधिकतर लोगों का मानना है कि फिट रहने के लिए जिम, महंगी डाइट और सप्लीमेंट लेना जरूरी है. लेकिन फिटनेस मॉडल मिलिंद सोमन और उनके परिवार ने ये बताया कि ये सब जरूरी नहीं है. केवल रोज एक्टिव रहकर भी आप फिट हो सकते हैं. आजतक हेल्थ वेल्थ समिट में मीलिंद सोमन ने कहा कि आज के दौर में फिट र...

अधिकतर लोगों का मानना है कि फिट रहने के लिए जिम, महंगी डाइट और सप्लीमेंट लेना जरूरी है. लेकिन फिटनेस मॉडल मिलिंद सोमन और उनके परिवार ने ये बताया कि ये सब जरूरी नहीं है. केवल रोज एक्टिव रहकर भी आप फिट हो सकते हैं. आजतक हेल्थ वेल्थ समिट में मीलिंद सोमन ने कहा कि आज के दौर में फिट रहने के नाम पर लोगों के दिमाग में सबसे पहले जिम, प्रोटीन सप्लीमेंट, डाइट प्लान की बात आती है. लोगों को लगता है कि जब तक जिम नहीं करेंगे या महंगी डाइट नहीं अपनाएंगे, तब तक शरीर फिट नहीं रह सकता, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है.

'इंडियाज फिटेस्ट फैमिली' के नाम से मशहूर मिलिंद सोमन, उनकी पत्नी अंकिता कोंवर और मां उषा सोमन ने फिटनेस को लेकर अपने अनुभव साझा किए. बातचीत में उन्होंने बताया कि अच्छी सेहत के लिए सबसे जरूरी चीज है कि आप रोज कुछ न कुछ एक्सरसाइज करें और एक्टिव रहे. मिलिंद सोमन ने कहा कि फिटनेस में जीन्स की भूमिका हो सकती है, लेकिन सिर्फ अच्छे जीन्स होने से कोई फिट नहीं रहता. फिट रहने के लिए जरूरी है कि आप कुछ शुरुआत करें. रोज पैदल चलें, एक्सरसाइज करें, किसी खेल में हिस्सा लें.

सोमन ने कहा कि ओलंपिक में मेडल लाने के लिए एक अलग फिटनेस रूटीन चाहिए, लेकिन नॉर्मल लोग अपनी क्षमता के हिसाब से कुछ भी फिजिकल एक्टिविटी शुरू कर सकते हैं. 

मिलिंद ने कहा कि वह रोजाना 10 मिनट से ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करते. जिम नहीं जाते और किसी सप्लीमेंट पर निर्भर नहीं रहते. हालांकि, बचपन से ही उनकी लाइफस्टाइल एक्टिव रही है. यही आदत लंबे समय तक उनकी फिटनेस बनाए रखने में फायदेमंद रही है. उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति लगातार अच्छी आदतें अपनाता है तो कुछ समय बाद उन्हें बनाए रखना आसान हो जाता है.

मिलिंद ने कहा कि ये हर किसी के लिए जरूरी नहीं है कि वो रोज जिम जाकर कई घंटे कठिन वर्कआउट करे. आप नॉर्मल एक्सरसाइज घर पर भी कर सकते हैं, हां. अगर किसी को बड़ी मैराथन दौड़ना या बॉक्सिंग सीखना है तो उसके हिसाब से ही ट्रेनिंग जरूरी है, लेकिन आम इंसान को फिट रहना है तो पैदल चलना, सीढ़ियां चढ़ना, तैरना, साइकिल चलाना और घर के काम करना भी अच्छे तरीके हैं. 

Original Source
https://www.aajtak.in/health/story/milind-soman-fitness-tips-no-gym-needed-daily-active-lifestyle-tvisa-dskc-2684127-2026-10-30?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in International Relations