Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में ये है रेट

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
सोने और चांदी की कीमतों में 30 अक्टूबर 2026 को गिरावट देखने को मिली. घरेलू बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है. MCX पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 1.32 फीसदी टूट गया, जबकि सोने की कीमतों में भी कमजोरी रही. दिल्ली में 24 कैरेट सोने...

सोने और चांदी की कीमतों में 30 अक्टूबर 2026 को गिरावट देखने को मिली. घरेलू बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है. MCX पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 1.32 फीसदी टूट गया, जबकि सोने की कीमतों में भी कमजोरी रही. दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. 

घरेलू बाजार में 30 अक्टूबर की सुबह सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली. दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,32,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,43,940 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव है. स्पॉट गोल्ड का भाव करीब 4,008.76 डॉलर प्रति औंस रहा. एक दिन पहले वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 1 फीसदी से ज्यादा गिर गई थी.

देश के प्रमुख शहरों में 30 अक्टूबर को सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला. दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,090 रुपये और 24 कैरेट का भाव 1,44,090 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 1,31,940 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,43,940 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं, अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,990 रुपये और 24 कैरेट की कीमत 1,43,990 रुपये प्रति 10 ग्राम रही.

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है. 30 अक्टूबर को MCX पर चांदी का वायदा भाव 1.32 फीसदी यानी 2,503 रुपये टूटकर 1,86,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,89,453 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था. वहीं, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव सभी टैक्स समेत 1,98,500 रुपये प्रति किलो रहा. यानी वायदा बाजार और सर्राफा बाजार के भाव में अंतर है.

देश के कई प्रमुख शहरों में 30 अक्टूबर को चांदी का रिटेल भाव प्रति किलोग्राम एक समान रहा. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पटना, जयपुर, अहमदाबाद, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, भोपाल, चंडीगढ़, नोएडा और गुरुग्राम में 1 किलो चांदी का भाव 2,10,000 रुपये रहा.

विदेशी बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. 30 अक्टूबर को कॉमेक्स पर सोना करीब 0.68 फीसदी गिरकर 4,004 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा. वहीं, चांदी की कीमत में करीब 2.07 फीसदी की गिरावट आई और यह 51.295 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. स्पॉट सिल्वर का भाव भी करीब 51.59 डॉलर प्रति औंस बताया गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बिकवाली का असर घरेलू कीमतों पर भी पड़ रहा है.

सोने की कीमतों में गिरावट की क्या है वजह?

अमेरिका में महंगाई बढ़ने के बाद फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बाजार की चिंता बढ़ गई है. निवेशकों को अब आशंका है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक इस साल के आखिर में ब्याज दरें बढ़ा सकता है. ज्यादा ब्याज दरों की संभावना से सोने जैसी ऐसी संपत्तियों का आकर्षण कम हो जाता है, जिनसे नियमित ब्याज नहीं मिलता. हालांकि, 28 अक्टूबर की बैठक में फेडरल रिजर्व ने बेंचमार्क ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था. इसके बावजूद आगे दरें बढ़ने की आशंका सोने की कीमतों पर दबाव बना रही है.

चांदी में और गिरावट आएगी या संभलेंगी कीमतें?

बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक स्पॉट सिल्वर के डेली चार्ट पर कमजोरी के संकेत बने हुए हैं. अक्टूबर 2026 में 58 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ट्रायंगल पैटर्न का ब्रेकआउट होने के बाद से चांदी लगातार फिसल रही है. कीमत 55 डॉलर के सपोर्ट स्तर से भी नीचे आ चुकी है. एक्सपर्ट के मुताबिक, चांदी की कीमत 48 से 50 डॉलर प्रति औंस के दायरे तक गिर सकती है. अगर यह स्तर भी टूटता है, तो अगला संभावित दायरा 45 से 46 डॉलर हो सकता है. हालांकि, RSI ओवरसोल्ड स्तर के करीब पहुंच रहा है. इसका मतलब है कि लगातार बिकवाली के बाद कीमतों में कुछ सुधार भी देखने को मिल सकता है.

Original Source
https://www.aajtak.in/business/utility/photo/gold-silver-prices-fall-30-october-2026-delhi-mumbai-mcx-gold-silver-rate-precious-metals-dpmx-2684053-2026-10-30?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World