Diwali Cleaning Tips: दिवाली पर सिर्फ 1 दिन में चमकाएं पूरा घर, 2 कमरे से किचन-बाथरूम तक ऐसे करें सफाई

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Diwali Cleaning Tips: दिवाली का त्योहार आते ही घरों में साफ-सफाई की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस खास मौके पर हर कोई चाहता है कि उसका घर साफ-सुथरा और चमकता हुआ नजर आए. मान्यता है कि दिवाली पर स्वच्छ घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है. ऐसे में लोग त्योहार से पहले घर के कोने-कोने ...

Diwali Cleaning Tips: दिवाली का त्योहार आते ही घरों में साफ-सफाई की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस खास मौके पर हर कोई चाहता है कि उसका घर साफ-सुथरा और चमकता हुआ नजर आए. मान्यता है कि दिवाली पर स्वच्छ घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है. ऐसे में लोग त्योहार से पहले घर के कोने-कोने की सफाई करते हैं. लेकिन अगर आपके पास समय कम है और घर में दो कमरे, एक किचन, छोटा हॉल और एक बाथरूम है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. सही प्लानिंग और थोड़ी मेहनत से आप सिर्फ एक दिन में भी पूरे घर को चमका सकते हैं. आइए जानते हैं घर की सफाई का आसान तरीका.

सबसे पहले पूरे घर का सामान समेटें दिवाली की सफाई शुरू करने से पहले घर में फैले सामान को सही जगह पर रखें. कपड़े, जूते, किताबें और दूसरी चीजों को अलग-अलग जगह पर जमा करें. जो सामान लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है, उसे छांटकर अलग कर दें. इससे सफाई करते समय परेशानी नहीं होगी और आपका समय भी बचेगा.

दोनों कमरों की ऐसे करें सफाई सबसे पहले दोनों कमरों की सफाई करें. बेड की चादर और तकिए के कवर बदलें. अलमारी, टेबल, पंखे, खिड़कियों और दरवाजों पर जमी धूल साफ करें. बेड के नीचे और कमरे के कोनों में भी अच्छी तरह झाड़ू लगाएं. अलमारी के बाहर और अंदर रखे सामान को भी व्यवस्थित करें. इसके बाद फर्श पर पोछा लगा दें.

छोटे हॉल को दें नया लुक घर का हॉल सबसे पहले मेहमानों की नजर में आता है. इसलिए दिवाली से पहले इसकी सफाई पर खास ध्यान दें. सोफा, कुशन, टेबल और टीवी कैबिनेट को अच्छी तरह साफ करें. पर्दे गंदे हैं तो उन्हें धो लें या बदल दें. दीवारों और खिड़कियों से धूल हटाएं. हॉल को सजाने के लिए एक छोटा-सा पौधा या खूबसूरत सजावटी सामान रख सकते हैं.

किचन की चिकनाई और गंदगी हटाएं दिवाली पर किचन की सफाई करना भी जरूरी है, क्योंकि त्योहार पर यहां सबसे ज्यादा पकवान बनते हैं. सबसे पहले गैस चूल्हे और उसके आसपास जमी चिकनाई साफ करें. किचन प्लेटफॉर्म, सिंक, टाइल्स और कैबिनेट को अच्छी तरह पोंछें. मसालों के डिब्बों और फ्रिज के बाहर भी जमी धूल साफ करें. एक्सपायरी सामान और बेकार डिब्बों को हटा दें. आखिर में फर्श पर पोछा लगाएं.

बाथरूम की सफाई को न करें नजरअंदाज दिवाली की सफाई में बाथरूम को भी अच्छी तरह साफ करना चाहिए. सबसे पहले वहां रखे खाली डिब्बे और बेकार सामान हटा दें. टॉयलेट सीट, वॉश बेसिन, नल और शॉवर को क्लीनर से साफ करें. टाइल्स पर जमी गंदगी को ब्रश से हटाएं. शीशे और दरवाजे को भी साफ कपड़े से पोंछें. आखिर में फर्श को धोकर सूखने दें.

आखिर में करें पूरे घर की सफाई जब सभी कमरों और किचन की सफाई हो जाए, तो पूरे घर में झाड़ू या वैक्यूम क्लीनर चलाएं. इसके बाद फर्श पर पोछा लगाएं. दरवाजों और खिड़कियों को भी एक बार साफ कपड़े से पोंछ लें. घर में ताजी हवा आने के लिए खिड़कियां खोल दें. इसके बाद घर को रंगोली, फूलों और दीयों से सजाएं.

इस तरह थोड़ी प्लानिंग करके आप दिवाली से पहले एक ही दिन में अपने पूरे घर की सफाई कर सकते हैं. इससे आखिरी समय में भागदौड़ नहीं होगी और आप त्योहार की तैयारियों और सजावट के लिए भी समय निकाल पाएंगे.

Original Source
https://www.aajtak.in/lifestyle/home-living/story/diwali-deep-cleaning-tips-how-to-clean-house-in-one-day-deepawali-home-cleaning-guide-2-rooms-kitchen-bathroom-hall-tmovx-dskc-2687180-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World