Diwali 2026: धनतेरस के बाद दिवाली पर भी बरसेगा धन! 3 राशियों के लिए बन रहे शुभ योग

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Diwali Rashifal 2026: दिवाली का त्योहार मां लक्ष्मी की कृपा, सुख-समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन लोग घरों में दीप जलाकर धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं.  ज्योतिषीय नजरिए से भी इस बार दिवाली का दिन खास माना जा रहा है.  ग्रहों की युति से बु...

Diwali Rashifal 2026: दिवाली का त्योहार मां लक्ष्मी की कृपा, सुख-समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन लोग घरों में दीप जलाकर धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं.  ज्योतिषीय नजरिए से भी इस बार दिवाली का दिन खास माना जा रहा है.  ग्रहों की युति से बुधादित्य योग और तुला राशि में ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है.  इसका असर कुछ राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति और कारोबार पर पड़ सकता है.

दिवाली 2026 पर ग्रहों की स्थिति क्या रहेगी? इस साल दिवाली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी.  ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन सूर्य और बुध तुला राशि में रहेंगे.  इन दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य योग बनेगा.  वहीं शुक्र कन्या राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे.  मंगल कर्क, गुरु सिंह और शनि मीन राशि में स्थित होंगे.  

बुधादित्य योग का महत्व वैदिक ज्योतिष में सूर्य और बुध की युति को बुधादित्य योग कहा जाता है.  सूर्य को आत्मविश्वास, प्रशासन, नेतृत्व और मान-सम्मान का कारक माना जाता है.  वहीं बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार और संवाद क्षमता से जुड़े हैं.  इन दोनों ग्रहों का साथ व्यक्ति को निर्णय लेने की क्षमता, रचनात्मकता और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर देने वाला माना जाता है. 

दिवाली पर इन राशियों को मिल सकते हैं शुभ परिणाम 1. मिथुन राशि मिथुन राशि के जातकों के लिए दिवाली का समय रचनात्मकता और नए अवसरों के लिहाज से अच्छा रह सकता है.  नौकरी में अपने हुनर को दिखाने का मौका मिल सकता है.  जो लोग लेखन, मीडिया, मार्केटिंग या कम्युनिकेशन से जुड़े हैं, उन्हें अपने काम में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं.  विदेश जाने या विदेश से जुड़े काम करने की योजना बना रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है.  

2. तुला राशि तुला राशि के जातकों के लिए दिवाली के आसपास का समय महत्वपूर्ण रह सकता है.  आपकी राशि में सूर्य और बुध की युति के साथ अन्य ग्रहों की स्थिति भी प्रभाव डाल सकती है.  नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है.  कारोबार करने वालों के लिए नए काम की शुरुआत और व्यावसायिक संपर्क बढ़ाने के लिहाज से समय अनुकूल रह सकता है. 

3. धनु राशि धनु राशि वालों के लिए दिवाली के आसपास आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं.  आपकी पुरानी योजनाएं अब आगे बढ़ सकती हैं और मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है.  नौकरी करने वालों को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं.  कारोबार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है.  अगर आप विदेश में नौकरी या कारोबार करने की योजना बना रहे हैं तो इस दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं. 

क्या है दिवाली का ज्योतिषीय महत्व? हिंदू धर्म में दिवाली को मां लक्ष्मी के स्वागत और भगवान गणेश की आराधना का विशेष पर्व माना जाता है.  ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अमावस्या तिथि पर लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है.  सूर्य और बुध की युति से बनने वाला बुधादित्य योग बुद्धि, व्यापार और कार्यक्षमता से जुड़ा माना जाता है. 

दिवाली के दिन नई बही-खाता शुरू करने, कारोबार में नई योजनाएं बनाने और निवेश से जुड़ी शुरुआत करने की भी परंपरा है.  हालांकि, किसी भी निवेश या आर्थिक फैसले को केवल ज्योतिषीय योग के आधार पर नहीं लेना चाहिए. 

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/diwali-2026-grah-yog-lucky-zodiac-signs-dhan-labh-career-growth-tvisz-dskc-2690511-2026-11-07?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World