Diwali 2026: दिवाली से पहले चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, लक्ष्मी योग से होगी धनवर्षा!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Lakshmi Yog 2026: नवंबर का महीना शुरू होते ही ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए खास रहने वाली है. महीने के पहले ही दिन चंद्रमा और मंगल की युति से कर्क राशि में लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को धन, समृद्धि और आर्थिक उन्नति से जोड़कर देखा जाता है. मान्...

Lakshmi Yog 2026: नवंबर का महीना शुरू होते ही ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए खास रहने वाली है. महीने के पहले ही दिन चंद्रमा और मंगल की युति से कर्क राशि में लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को धन, समृद्धि और आर्थिक उन्नति से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि इस शुभ योग के प्रभाव से कुछ लोगों को लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, तो कुछ के लिए कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी और कारोबारियों को मुनाफा मिलने के संकेत हैं. आइए जानते हैं नवंबर में बनने वाले इस लक्ष्मी योग से किन 3 राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है.

कब बनेगा लक्ष्मी योग और क्या है इसका महत्व? ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 1 नवंबर 2026 की शाम चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल पहले से ही कर्क राशि में मौजूद हैं. ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से लक्ष्मी योग बनने की बात कही जा रही है.

ज्योतिष में चंद्रमा को मन, सुख-सुविधाओं और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है, जबकि मंगल ऊर्जा, साहस, भूमि और पराक्रम से जुड़े हैं. दोनों ग्रहों का मिलन आर्थिक फैसलों, संपत्ति और कामकाज से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जाता है. हालांकि, इसका प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग हो सकता है. 

इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा लक्ष्मी योग1. मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी योग आर्थिक मामलों में अच्छी खबर लेकर आ सकता है. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं, नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी के संकेत हैं. कारोबार करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं. जमीन या मकान खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है. इस दौरान आपकी बचत में इजाफा होने की संभावना है.

2. कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि में ही लक्ष्मी योग बनने जा रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए इसका विशेष महत्व माना जा रहा है. आपकी बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं. कारोबार में विस्तार और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. मानसिक तनाव में कमी आएगी . पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बेहतर होने की संभावना है.

3. कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के जातकों के लिए यह योग आय और लाभ से जुड़े मामलों में शुभ रह सकता है. नौकरी करने वालों को वेतन वृद्धि या अतिरिक्त आमदनी का अवसर मिल सकता है. कारोबारियों को अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं. निवेश से जुड़े मामलों में भी लाभ की संभावना जताई जा रही है. इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, परिवार में सुख-सुविधाओं पर खर्च करने के अवसर मिलेंगे. लंबे समय से बनाई गई किसी योजना को आगे बढ़ाने में सफलता मिल सकती है.

लक्ष्मी योग के दौरान किन बातों का रखें ध्यान? ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शुभ योग बनने के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. - आर्थिक फैसले लेते समय जल्दबाजी न करें. - बिना पूरी जानकारी के किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचें. - निवेश करने से पहले जोखिम और फायदे को अच्छी तरह समझें. - अपनी आमदनी के अनुसार बचत और खर्च की योजना बनाएं. - परिवार और कार्यक्षेत्र में बातचीत के दौरान संयम रखें.  

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/diwali-2026-before-lakshmi-yog-3-zodiac-signs-money-gain-tvisz-dskc-2685689-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Health