महिला जेलर के यौन उत्पीड़न का आरोप... ओडिशा के DG जेल पर FIR, गृह विभाग में किया गया ट्रांसफर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
ओडिशा के जेल महानिदेशक सुशांत कुमार नाथ के खिलाफ एक महिला कर्मचारी का यौन उत्पीड़न करने और उसे प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. मामले की निष्पक्ष जांच होने तक सीनियर आईपीएस अधिकारी को उनके पद से हटा दिया गया है.

ओडिशा के जेल महानिदेशक सुशांत कुमार नाथ के खिलाफ एक महिला कर्मचारी का यौन उत्पीड़न करने और उसे प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. मामले की निष्पक्ष जांच होने तक सीनियर आईपीएस अधिकारी को उनके पद से हटा दिया गया है.

शिकायतकर्ता महिला जेलर ने आरोप लगाया है कि कुलदीप रथ जुलाई 2025 से उसे फोन कर गलत और गलत संकेत वाले मैसेज भेज रहा था. महिला का दावा है कि रथ उस पर आईपीएस अधिकारी नाथ से डिनर पर मिलने का दबाव बना रहा था.

FIR के मुताबिक, जुलाई 2025 में सुशांत कुमार नाथ ने पीड़िता से कहा था कि वो कुलदीप रथ को चौद्वार सर्कल जेल आने की अनुमति दे. वहीं से रथ ने महिला का फोन नंबर लिया और कथित तौर पर गलत मैसेज भेजने शुरू कर दिए. 29 अगस्त 2025 को रथ ने फोन करके पीड़िता को कटक के एक रेस्तरां में सुशांत नाथ के साथ डिनर का न्योता दिया.

इसके बाद सितंबर 2025 में भी उसे एक होटल में डिनर पार्टी के लिए बुलाया गया, क्योंकि आईपीएस अधिकारी उससे 'अकेले में मिलना' चाहते थे. पीड़िता ने दोनों बार ये निमंत्रण ठुकरा दिया. पीड़िता ने शिकायत में कहा, 'मैंने गलत व्यक्तिगत निमंत्रण और मांगों को मानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद से ही डीजी प्रिजंस मुझे निशाना बना रहे हैं.'

पीड़िता ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में दुर्गा पूजा के दौरान चौद्वार सर्कल जेल से दो विचारधीन कैदी फरार हो गए थे. इसके बाद उनका तबादला कांटाबांजी उप-जेल में कर दिया गया. स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वो तुरंत जॉइन नहीं कर सकीं. दिसंबर 2025 में ड्यूटी जॉइन करने के बाद वो फिर बीमार हो गईं.

महिला का आरोप है कि चौद्वार जेल के वरिष्ठ अधीक्षक ने दस्तावेजों में हेरफेर करके कैदियों के भागने के मामले में उन्हें झूठा फंसाया. बाद में उन्होंने जेल अधीक्षक के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई, जिसकी जांच चल रही है. फरवरी 2026 में महिला को सेवा से सस्पेंड कर दिया गया और छह महीने तक उनका जीवन-निर्वाह भत्ता रोक दिया गया.

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के दखल के बाद 4 अगस्त 2026 को उनका भत्ता जारी हुआ.

1993 बैच के आईपीएस अधिकारी सुशांत कुमार नाथ इस समय यूपीएससी के राज्य के नए डीजीपी चयन की प्रक्रिया में भी शामिल थे. इस बीच, ओडिशा से राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार की अध्यक्षता वाली 'कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय' संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने मामले का संज्ञान लिया है. समिति ने 3 नवंबर 2026 को गृह सचिव और इस मामले से जुड़े दूसरे अधिकारियों को तलब किया है. राज्य में DGP पद के दावेदारों में शामिल सुशांत कुमार नाथ के साथ-साथ उनके दोस्त कुलदीप रथ के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की यौन उत्पीड़न, आपराधिक धमकी और साझा मंशा से जुड़ी कई धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है.

ओडिशा सरकार ने नाथ को गृह विभाग में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) के पद पर ट्रांसफर कर दिया है. वहीं कटक के इंस्पेक्टर विकास सेठी को इस मामले का जांच अधिकारी बनाया गया है.

Original Source
https://www.aajtak.in/odisha/story/female-jailer-accuses-jail-director-sushant-kumar-nath-sexual-harassment-ntc-drmt-dskc-2685914-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World