Consistent Wi-Fi CCTV Camera Review: घर की निगरानी में कितने काम का है ये स्मार्ट कैमरा?

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
शहरों के फ्लैट हो या फिर किसी गांव का मकान... सीसीटीवी हमारे लाइफस्टाइल का हिस्सा बन रहा है. ऐसे में अगर आपको भी लगता है कि एक सीसीटीवी के लिए बड़े बजट की जरूरत है, तो मार्केट में आपको कई सस्ते विकल्प मिल जाएंगे. ऐसा ही एक स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा हमने पिछले कुछ दिनों में इस्तेमा...

शहरों के फ्लैट हो या फिर किसी गांव का मकान... सीसीटीवी हमारे लाइफस्टाइल का हिस्सा बन रहा है. ऐसे में अगर आपको भी लगता है कि एक सीसीटीवी के लिए बड़े बजट की जरूरत है, तो मार्केट में आपको कई सस्ते विकल्प मिल जाएंगे. ऐसा ही एक स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा हमने पिछले कुछ दिनों में इस्तेमाल किया है. 

इस सीसीटीवी कैमरे को इंस्टॉल और इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. इसे वाईफाई के जरिए कनेक्ट करके मोबाइल से ऑपरेट किया जा सकता है. हम बात कर रहे हैं कंसिस्टेंट (Consistent) के वायरलेस वाई-फाई 3MP मिनी रोबोट कैमरा की. 

इस कैमरे में 3एमपी रेजोल्यूशन, पैन-टिल्ट रोटेशन, स्मार्ट ह्यूमन डिटेक्शन, नाइट विजन और टू-वे ऑडियो जैसे कई फीचर्स मिलते हैं. इस कैमरे का इस्तेमाल घर के अंदर और घर के बाहर दोनों तरीके की मॉनिटरिंग के लिए किया जा सकता है. आइए जानते हैं ये कैमरा कितना कारगर है.

कंसिस्टेंट के इस कैमरे में पैन-टिल्ट मैकेनिज्म का फीचर मिलता है. यहां कई सीसीटीवी कैमरों के साथ दिक्कत रहती है कि वे तय दिशा में ही काम करते हैं. पैन और टिल्ट रोटेशन का इस्तेमाल करके कंसिस्टेंट के सीसीटीवी से ज्यादा एरिया को कवर किया जा सकता है. 

यानी कैमरा एक ही जगह से ज्यादा हिस्सों पर नजर रख सकता है. मान लीजिए इस कैमरे को लिविंग रूम में लगाया है, तो आप इससे सोफा एरिया, दरवाजे और कमरे के दूसरे हिस्सों पर नजर रख सकते हैं. हालांकि, ऐसा नहीं है कि ये कैमरा अकेले ही सब काम कर देगा. बहुत कुछ कमरे के साइज पर भी निर्भर करता है. 

ये कैमरा 3MP रेजोल्यूशन का है, जो सामान्यतः इस बजट में आने वाले 2MP फुल HD कैमरों के मुकाबले ज्यादा बेहतर परफॉर्म करता है. इसमें 10X डिजिटल जूम का फीचर भी मिलता है. इससे रिकॉर्डिंग में किसी खास एरिया को बड़ा करके देखा जा सकता है. ज्यादा जूम करने पर फोटो धुंधली भी हो सकती है.

कंसिस्टेंट के इस कैमरे में ऑल-टाइम कलर विजन और 20 मीटर तक आईआर नाइट विजन भी दिया गया है. जहां ज्यादातर बजट सीसीटीवी कैमरों में मोनोक्रोम इंफ्रारेड फुटेज रात में मिलती हैं. इस कैमरे की खासियत है कि ये लो लाइट वाली कंडीशन में भी कलर फुटेज ऑफर करता है. 

सिक्योरिटी कैमरे में मोशन डिटेक्शन सामान्य फीचर है, जो ज्यादातर बजट कैमरों में भी मिलता है. हालांकि, कंसिस्टेंट के इस कैमरे में स्मार्ट ह्यूमन डिटेक्शन दिया गया है. ये फीचर नॉर्मल मूवमेंट पर अलर्ट नहीं देता है बल्कि किसी ह्यूमन मूवमेंट पर ही अलर्ट करता है. 

इस कैमरे में टू-वे ऑडियो का फीचर भी दिया गया है, जो इसे बजट के हिसाब से खास बनाता है. यानी यूजर कैमरे के जरिए आवाज सुन सकता है और दूसरी तरफ अपनी आवाज भी पहुंचा सकता है. जैसे आप फोन पर कॉल करते हैं, ठीक उसी तरह से इस कैमरे का इस्तेमाल करके टू-वे कम्युनिकेशन कर सकते हैं.

इस कैमरे में Wi-Fi कनेक्टिविटी मिलती है, जिसकी वजह से आपको इसके लिए सिम का इस्तेमाल नहीं करना होगा. इसको CEYE मोबाइल ऐप के जरिए यूज किया जा सकता है. इसमें 256GB तक के SD कार्ड का सपोर्ट मिलता है. इससे वीडियो रिकॉर्डिंग को स्थानीय स्टोरेज में रखने का विकल्प मिलता है. इसके अलावा, कंपनी क्लाउड रिकॉर्डिंग भी ऑफर करती है.

Consistent की आधिकारिक वेबसाइट पर इस कैमरे का लिस्टेड प्राइस 3,499 रुपये है. इस प्राइस रेंज में कंपनी काम के कई फीचर्स ऑफर करती है. स्मार्ट ह्यूमन डिटेक्शन और टू-वे कम्युनिकेशन ऐसे ही फीचर हैं, जो इसे दूसरे कैमरा से आगे रखते हैं. 

Consistent का ये मिनी रोबोट कैमरा CEYE सीरीज का हिस्सा है. ये उन लोगों के लिए एक ऑप्शन हो सकता है, जिन्हें पैन-टिल्ट रोटेशन, ह्यूमन डिटेक्शन, नाइट विजन और टू-वे ऑडियो जैसे फीचर्स एक ही कैमरे में चाहिए, वो भी बजट में. हालांकि, इससे आप हाई लेवल की सिक्योरिटी की उम्मीद नहीं कर सकते हैं. 

हमारे इस्तेमाल में ये कैमरा ठीक-ठाक काम करता रहा और कहीं भी इसमें कोई ग्लिच नहीं दिखाई दिया. हालांकि, सीसीटीवी कैमरे की वास्तविक कंडीशन उसके लॉन्ग टर्म इस्तेमाल पर ही समझ आती है. शुरुआती यूज में हमें ये एक अच्छा सीसीटीवी कैमरा लगा, जिसे इस्तेमाल करना भी बहुत ही आसान है. अगर कीमत के आधार पर देखें, तो आप इस कैमरे को चुन सकते हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/tech-news/story/consistent-wireless-wi-fi-3mp-mini-robot-cctv-camera-review-price-features-auam-dskc-2684646-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World