CM Rekha Gupta Karva Chauth: CM रेखा गुप्ता ने बारिश के बीच खोला करवा चौथ का व्रत, पति की उतारी आरती, सिंदूर-बिंदी में लगीं खूबसूरत
देशभर में करवा चौथ का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस खास मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का भी बेहद खास और पारंपरिक अंदाज देखने को मिला.
करवा चौथ के पावन पर्व पर रेखा गुप्ता के दो अलग-अलग लुक्स सामने आए. अपने पहले लुक में जहां वो नीली साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं, तो वहीं पिंक साड़ी में उनका दूसरा लुक भी काफी चर्चा में है.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पिंक साड़ी में अपनी तस्वीर साझा की, जिसमें वो हाथ में पूजा की थाली लिए नजर आ रही हैं.
मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाए रेखा गुप्ता का यह लुक देखते ही बनता है. कानों में झुमके और हाथों में कंगन पहनकर उन्होंने अपने पारंपरिक लुक को पूरा किया. साड़ी के साथ उन्होंने प्रिंटेड शॉल भी कैरी की, जिसने उनके लुक में चार चांद लगा दिए.
सीएम रेखा गुप्ता ने अपने घर पर कई महिलाओं के साथ मिलकर विधि-विधान से करवा चौथ की पूजा की और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए त्योहार मनाया.
इसके साथ ही उन्होंने करवा चौथ सेलिब्रेशन का एक बेहद प्यारा वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो में रेखा गुप्ता अपने पति मनीष गुप्ता की आरती उतारती दिखाई दे रही हैं.
इसके बाद उन्होंने अर्घ्य देकर चांद का दीदार किया और पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोला.
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया- आप सभी को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं. खूबसूरत परंपराएं, जिंदगी भर का साथ और हमेशा खुशहाली के साथ रहने की ईश्वर से कामना.
सीएम रेखा गुप्ता की करवा चौथ पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. लोग उनके खास अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

