'कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर हमला, बोले- माफिया प्रवृत्ति की पार्टी है समाजवादी पार्टी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला. उन्होंने सपा को 'माफियावादी सोच' वाली पार्टी करार दिया. सीएम योगी ने सपा नेताओं की तुलना 'कुत्ते की दुम' से की, जो कभी सीधी नहीं हो सकती.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला. उन्होंने सपा को 'माफियावादी सोच' वाली पार्टी करार दिया. सीएम योगी ने सपा नेताओं की तुलना 'कुत्ते की दुम' से की, जो कभी सीधी नहीं हो सकती.

सीएम योगी गोरधोइया नाला परियोजना के पहले चरण के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे. उन्होंने 495 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से तैयार इस परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण किया. 

इसके साथ ही उन्होंने परियोजना के दूसरे चरण, गोरखपुर सीवरेज योजना (जोन ए-3) और नाले के समानांतर बनने वाली सर्विस रोड का शिलान्यास भी किया. इन सभी विकास कार्यों की कुल लागत 880 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

'जैसे कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं हो सकती...'

परियोजना के बारे में बात करते हुए सीएम योगी ने कहा, 'ये सिर्फ एक परियोजना का पूरा होना नहीं है. हमने गोरखपुर से मच्छर और माफिया दोनों को खत्म करने के पहले प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया है.' उन्होंने आगे कहा, समाजवादी पार्टी माफिया सोच वाली पार्टी है. जैसे कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही SP नेता कभी सुधर नहीं सकते.'

साल 2017 से पहले के हालात का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उस दौरान गंदगी, जलभराव और दूषित पेयजल की वजह से एनसेफलाइटिस, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां फैलती थीं. इसकी चपेट में आकर हजारों मासूम बच्चों की अकाल मौत हो जाती थी.

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान गोरखपुर में भू-माफिया का बोलबाला था. सपा के डर से एक परिवार ने अपनी जमीन बचाने के लिए रातों-रात दो कोठियां तक तुड़वा दी थीं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले बेटियां स्कूल जाने से डरती थीं और व्यापारी असुरक्षित महसूस करते थे. लेकिन अब सरकार ने अपराध, महिला सुरक्षा और भू-माफिया पर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई है. उन्होंने चेतावनी दी, 'जो भी जुर्म करेगा, उसे या तो जेल जाना पड़ेगा या फिर वो सीधे जहन्नुम जाएगा.'

यह भी पढ़ें: CM Yogi Vande Bharat Video: योगी जी भी हुए वंदे भारत के कायल, ट्रेन में यात्रियों से पूछा- आप भी दिल्ली जा रहे?

उन्होंने इस दौरान गोरखपुर में फोरलेन सड़कों, खाद कारखाने, एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और चार विश्वविद्यालयों की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि पहले यहां के युवाओं को नौकरी के लिए बाहर जाना पड़ता था, जबकि आज सुरक्षा और विकास की बदौलत बाहर से लोग यहां रोजगार की तलाश में आ रहे हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/cm-yogi-compares-samajwadi-party-leaders-with-dog-tail-warns-criminals-ntc-drmt-dskc-2685936-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World