स्कूटी-बाइक में ऐसी टक्कर कि उड़ गए परखच्चे, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. इस दुर्घटना में स्कूटी और बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक ...

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. इस दुर्घटना में स्कूटी और बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया.

दरअसल, यह घटना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के मंदवाड़ा रोड की है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनके सवार दूर जा गिरे.

हादसे में स्कूटी सवार अजगर उर्फ लाल और बाइक चला रहे दीपक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया.

यह पूरी घटना सड़क किनारे स्थित एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. बाद में किसी ने इस फुटेज को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. फुटेज में स्कूटी और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत का खौफनाक मंजर साफ दिखाई दे रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. हादसे के तुरंत बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. टक्कर की आवाज और शोर-शराबा सुनकर आसपास की दुकानों के दुकानदार भी बाहर निकल आए और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/muzaffarnagar-scooter-bike-collision-cctv-video-two-injured-lclcn-strc-2685095-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World