Bullet Train: दिल्ली से आगरा- 59 मिनट, दिल्ली से कानपुर 1.45 घंटे में! इस रूट पर बुलेट ट्रेन को मंजूरी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बुलेट ट्रेन (Bullet Train) जल्द ही भारत के लिए हकीकत बनने वाली है. इस हाई स्पीड ट्रेन को पटरियों पर दौड़ाने की तैयारियां जोरों पर हैं और अगले साल 15 अगस्त से इसमें यात्री सफर करते हुए नजर आ सकते हैं. देश की पहली बुलेट ट्रेन (India's First Bullet Train) के साथ ही इसके लिए नए-नए कॉ...

बुलेट ट्रेन (Bullet Train) जल्द ही भारत के लिए हकीकत बनने वाली है. इस हाई स्पीड ट्रेन को पटरियों पर दौड़ाने की तैयारियां जोरों पर हैं और अगले साल 15 अगस्त से इसमें यात्री सफर करते हुए नजर आ सकते हैं. देश की पहली बुलेट ट्रेन (India's First Bullet Train) के साथ ही इसके लिए नए-नए कॉरिडोर भी लगातार अप्रूव किए जा रहे हैं. इनमें अब नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को भी प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकारी की मंजूरी मिल गई है. इससे दिल्ली से कानपुर (Delhi to Kanpur Bullet Train) सिर्फ 1 घंटे 45 मिनट में पहुंचा जा सकेगा. (Photo: Reuters)

रेल मंत्री ने दी थी जानकारी, छोटे बिजनेस को बूस्ट केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीते सप्ताह घोषणा की थी कि प्रस्तावित नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत दिल्ली और कानपुर के बीच का सफर महज एक घंटा 45 मिनट का रह जाएगा और इस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मंजूरी मिल गई है. Ashwini Vaishnaw ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन (Varanasi-Delhi Vande Bharat Sleeper) सर्विस को हरी झंडी दिखाने से पहले इसे लेकर कहा था कि बुलेट ट्रेन का ये कॉरिडोर यात्रा के समय को काफी कम करेगा और युवाओं, मिडिल इनकम वाले परिवारों और छोटे बिजनेस के लिए आर्थिक मौके पैदा करेगा. (Photo: ITG)

दिल्ली से इन स्टेशनों की यात्रा का समय घटेगा रेल मंत्री ने प्रस्तावित हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन नेटवर्क के साथ कई मुख्य रूट पर अनुमानित यात्रा समय के बारे में बताया था, जिसमें बड़ी कमी आने वाली है. 

नॉर्दर्न कॉरिडोर पर ये स्टॉपेज Bullet Train के इस नए महत्वाकांक्षी हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट का मकसद दिल्ली को उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के बड़े शहरों से जोड़ना है, जिसमें आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, पटना, सिलीगुड़ी और गुवाहाटी जैसे स्टॉपेज शामिल हैं. प्रस्तावित कॉरिडोर दिल्ली से शुरू होकर उत्तर और पूर्वी भारत के बड़े शहरों से होते हुए गुवाहाटी पहुंचेगा, जिससे पूर्वोत्तर को प्लान किए गए हाई-स्पीड रेल नेटवर्क में लाया जाएगा. (Photo: Reuters)

सबसे पहले यहां चलेगी बुलेट ट्रेन इंडियन रेलवे और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से पहले ही कई बार बता दिया गया है कि देश की पहली बुलेट ट्रेन अगले साल चलने लगेगी. रेलवे की योजना मई-जून 2027 में इसे हाई स्पीड ट्रैक पर दौड़ने लगेगी. अगस्त 2027 तक कमर्शियल सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य है. रेलवे मिनिस्ट्री की ओर से बताया गया है कि 508 किलोमीटर के मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर के पूरा खुलने से पहले 97 km लंबे सूरत-वापी सेक्शन पर पहली बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी. (Photo: ITG)

जापानी तकनीक का इस्तेमाल सूरत-वापी के बीच बुलेट ट्रेन की शुरुआत के बाद चरणबद्ध तरीके से पूरा मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल मार्ग शुरू हो जाएगा. यह कॉरिडोर जापान की प्रसिद्ध शिंकांसेन सिस्टम पर बेस्ड है, जो अपने बेहतरीन सेफ्टी रिकॉर्ड, टाइमबाउंड, भूकंपरोधी इंजीनियरिंग और एडवांस्ड सिग्नलिंग सिस्टम के लिए जानी जाती है. Bullet Train के जरिए अहमदाबाद से मुंबई के बीच यात्रा करने में लगने वाला लगभग 6 घंटे का समय कम होकर महज 2 घंटे हो जाएगा. (Photo: ITG)

Original Source
https://www.aajtak.in/business/utility/photo/bullet-train-delhi-to-kanpur-in-just-1-hour-45-minutes-pm-modi-govt-approves-northern-train-corridor-tutc-2687455-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology