Amazon Sale में टू-व्हीलर की बंपर बिक्री... 6 गुना बढ़ गई सेल्स

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू सामान, फिर फोन और अब लोग टू-व्हीलर भी ऑनलाइन खरीदने लगे हैं. हाल में जारी हुई ऐमेजॉन इंडिया की रिपोर्ट तो ऐसा ही बता रही है कि भारत में लोग अब ऑनलाइन टू-व्हीलर शॉपिंग कर रहे हैं. हालांकि, कंपनी ने सटीक नंबर्स की जा...

भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू सामान, फिर फोन और अब लोग टू-व्हीलर भी ऑनलाइन खरीदने लगे हैं. हाल में जारी हुई ऐमेजॉन इंडिया की रिपोर्ट तो ऐसा ही बता रही है कि भारत में लोग अब ऑनलाइन टू-व्हीलर शॉपिंग कर रहे हैं. हालांकि, कंपनी ने सटीक नंबर्स की जानकारी नहीं दी है.

ऐमेजॉन के मुताबिक, ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2026 शुरू होने के बाद से प्लेटफॉर्म पर टू-व्हीलर कैटेगरी में औसत दिनों के मुकाबले 6 गुना ज्यादा ग्रोथ दर्ज की गई है. यानी जहां सामान्य दिनों में अगर 1 टू-व्हीलर प्लेटफॉर्म बेच रहा था, तो सेल में ये आंकड़ा 6 तक पहुंच गया है.

कंपनी ने बताया कि इस दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटर से लेकर पारंपरिक कम्यूटर बाइक तक सभी की मांग बढ़ी है. बल्कि लोग प्रीमियम मोटरसाइकिल तक ऑनलाइन खरीद रहे हैं. कंपनी की मानें, तो ऑनलाइन खरीदारी में छोटे शहरों की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ रही है. प्लेटफॉर्म पर टू-व्हीलर की कुल बिक्री में 60 परसेंट से ज्यादा हिस्सेदारी नॉन-मेट्रो शहरों की है.

ऐमेजॉन (Amazon) पर टू-व्हीलर खरीदने वालों की लिस्ट में कई ब्रांड शामिल हैं. लोगों के पसंदीदा ब्रांड की बात करें, तो इलेक्ट्रिक सेगमेंट में चेतक और एम्पीयर लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. वहीं, पारंपरिक भारतीय कंपनियों में हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो के मॉडल्स की मांग सबसे ज्यादा देखने को मिली है.

यह भी पढ़ें: हर घर को यही चाहिए... 3.52 लाख ने खरीदा ये स्कूटर

प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में ट्रायम्फ और केटीएम जैसे इंटरनेशनल ब्रांड भी लोगों को पसंद आ रहे हैं. इसका मतलब है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लोग सिर्फ अफोर्डेबल स्कूटर या बाइक नहीं देख रहे हैं, बल्कि प्रीमियम मोटरसाइकिल में भी लोग दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

टू-व्हीलर की ऑनलाइन खरीदारी का ट्रेंड सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है. बल्कि 60 परसेंट से ज्यादा बिक्री नॉन-मेट्रो शहरों से आ रही है. इस लिस्ट में सूरत, कोटा, भुवनेश्वर, प्रयागराज, नेल्लोर, वारंगल, अमृतसर, लुधियाना, बेलगावी, कानपुर और भीलवाड़ा जैसे शहर शामिल हैं. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है.

ऐमेजॉन के मुताबिक, ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान ईवी की मांग एवरेज दिनों के मुकाबले 8 गुना तेजी से बढ़ी है. ऑनलाइन ऑटोमोबाइल मार्केट से लोग सिर्फ बाइक और स्कूटर नहीं रहे हैं. कंज्यूमर्स हेलमेट, डैशकैम, राइडिंग गियर, कार परफ्यूम, कार वैक्यूम क्लीनर, स्पेयर पार्ट्स और कार केयर से जुड़े दूसरे प्रोडक्ट शामिल हैं.

कंपनी की मानें, तो उनके ऑटोमोटिव स्टोर में भी एवरेज दिनों के मुकाबले 2.2 गुना ग्रोथ दर्ज की गई है. ये दिखाता है कि कंज्यूमर्स गाड़ियों के साथ-साथ उसकी देखभाल और मेंटेनेंस से जुड़े सामान भी ऑनलाइन खरीद रहे हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/auto/news/story/amazon-india-two-wheeler-sales-dhanteras-great-indian-festival-2026-auam-dskc-2685133-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World