भूल जाएंगे ACTIVA... Honda ADV 125 की एंट्री, फीचर्स की है भरमार

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
ईआईसीएमए (EICMA) 2026 में गाड़ियों की एंट्री शुरू हो गई है. दुनियाभर में पॉपुलर इस मोटर शो में होंडा ने अपने सबसे नए एडवेंचर स्कूटर को पेश किया है. हम बात कर रहे हैं होंडा एडीवी125 (Honda ADV 125) की, जो एडीवी 160 के मुकाबले अफोर्डेबल विकल्प होगा. इसका टार्गेट शहरी यूजर्स हैं. 

ईआईसीएमए (EICMA) 2026 में गाड़ियों की एंट्री शुरू हो गई है. दुनियाभर में पॉपुलर इस मोटर शो में होंडा ने अपने सबसे नए एडवेंचर स्कूटर को पेश किया है. हम बात कर रहे हैं होंडा एडीवी125 (Honda ADV 125) की, जो एडीवी 160 के मुकाबले अफोर्डेबल विकल्प होगा. इसका टार्गेट शहरी यूजर्स हैं. 

ध्यान रखें कंपनी ने इस स्कूटर को लॉन्च नहीं किया है. बल्कि मोटर शो में पेश किया है. ये स्कूटर दमदार फीचर्स और फ्यूल एफिशिएंट इंजन के साथ आता है. इसमें 125 सीसी का इंजन मिलता है. आइए जानते हैं इस स्कूटर में क्या कुछ खास मिलेगा. 

होंडा एडीवी 125 में कंपनी ने 125 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है, जो 12.5 पीएस की पावर और 11.7 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये स्कूटर फास्ट एक्सीलेरेशन के साथ आता है. आसानी से ये स्कूटर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर क्रूज कर सकता है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 97 किलोमीटर प्रति घंटे की है. 

बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ ही ये स्कूटर फ्यूल एफिशिएंट भी रहेगा. कंपनी दावा कर रही है कि ये स्कूटर 47.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज ऑफर करेगा. इसमें 8.1 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. यानी फुल टैंक में ये स्कूटर 385 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है. 

एडीवी 125 में कंपनी ने शार्प और मस्कुलर बॉडीवर्क दिया है. इसका डिजाइन कंपनी की एडीवी फैमिली से काफी मिलता है. स्कूटर में बड़ी विंडस्क्रीन, एग्रेसिव डुअल हेडलैम्प्स दिए हैं, जो इंटीग्रेटेड डीआरएल्स के साथ आते हैं. इसके अलावा स्टेप-अप सीट्स और ऊपर उठा हुआ एग्जॉस्ट दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: Honda 0 Alpha EV: गाड़ी से नज़र नहीं हटेगी! भारत में इस दिन लॉन्च होगी होंडा की पहली इलेक्ट्रिक कार

होंडा एडीवी 125 चार कलर ऑप्शन- पर्ल फाल्कन ग्रे, पर्ल कूल वॉइट, मैट साइनोस ग्रे मेटैलिक और मैट पर्ल डियास्प्रो रेड में आएगा. इस स्कूटर में स्टील ट्यूबलर अंडरबोन फ्रेम इस्तेमाल किया गया है. इसमें सिंगल चैनल एबीएस स्टैंडर्ड मिलेगा. फ्रंट में 14 इंच के व्हील्स और रियर में 13 इंच के व्हील्स मिलेंगे. 

होंडा एडीवी 125 में 5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले मिलेगा, जिस पर आपको स्कूटर से जुड़ी तमाम डिटेल्स मिलेंगी. इसमें होंडा का रोडसिंक कनेक्टिविटी फीचर भी मिलेगा. इसे आप अपने स्मार्टफोन से पेयर कर सकते हैं. राइडर्स फोन पर आने वाले मैसेज, नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल को एक्सेस कर पाएंगे. 

अन्य फीचर्स की बात करें, तो इस स्कूटर के साथ होंडा स्मार्ट की (Smart Key) मिलेगी, जो कीलेस इग्निशन की सुविधा ऑफर करेगी. यूजर्स सीट और फ्यूल कैप को भी बिना चाबी का इस्तेमाल किए खोल सकते हैं. इसमें एंटी थेफ्ट और आंसर बैक फीचर भी मिलता है. स्कूटर में एसयूबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है.

Original Source
https://www.aajtak.in/auto/news/story/honda-adv-125-scooter-debuts-features-specifications-details-auam-dskc-2687135-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World