चाय बना रहे थे 70 साल के मोतीलाल, तभी बेटे ने हंसिया से सिर-गले पर कर दिए ताबड़तोड़ वार, बेरहमी से कर दी हत्या

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
घर में चाय बन रही थी. पिता रसोई में थे. तभी बेटा आया. बात जमीन-जायदाद की होने लगी. बेटे की मांग थी कि जमीन उसके नाम कर दी जाए या उसे बेचकर पैसे दिए जाएं. पिता ने रोज-रोज शराब पीकर घर में झगड़ा करने को लेकर उसे डांट दिया. बात इतनी बढ़ी कि बेटे ने पास रखा हंसिया उठाया और अपने पिता ...

घर में चाय बन रही थी. पिता रसोई में थे. तभी बेटा आया. बात जमीन-जायदाद की होने लगी. बेटे की मांग थी कि जमीन उसके नाम कर दी जाए या उसे बेचकर पैसे दिए जाएं. पिता ने रोज-रोज शराब पीकर घर में झगड़ा करने को लेकर उसे डांट दिया. बात इतनी बढ़ी कि बेटे ने पास रखा हंसिया उठाया और अपने पिता पर हमला कर दिया. सिर और गले पर कई वार किए. कुछ ही देर में 70 साल के मोतीलाल की जान चली गई.

घटना उत्तर प्रदेश के बांदा शहर की है. पुलिस ने आरोपी बेटे नीलम को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया हंसिया भी बरामद किया गया है. मामला बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के बांधा पुरवा का है. यहां 70 साल के मोतीलाल अपनी पत्नी के साथ रहते थे. बेटे नीलम का अक्सर पिता से झगड़ा होता था. विवाद की एक बड़ी वजह जमीन-जायदाद थी.

आरोप है कि नीलम पिता से जमीन अपने नाम करने या उसे बेचकर पैसे देने की मांग करता था. वह शराब पीकर घर आता और इस बात को लेकर झगड़ा करता था. घर में लगातार हो रहे विवाद से उसकी पत्नी भी परेशान थी. आखिरकार वह मायके चली गई.

पुलिस के मुताबिक, पत्नी के मायके जाने के बाद से नीलम तनाव में रहने लगा था. शुक्रवार देर रात नीलम घर पहुंचा. वहां एक बार फिर जमीन को लेकर पिता से उसकी कहासुनी शुरू हो गई. पिता मोतीलाल ने उसे समझाया और शराब पीकर रोज-रोज घर में झगड़ा करने पर डांट दिया.

यह भी पढ़ें: बिहार के छपरा में सनसनीखेज कांड... धार्मिक अनुष्ठान कराने वाले पुजारी की सिर में गोली मारकर हत्या, ईंटों के ढेर के पास मिला शव

इसी दौरान विवाद बढ़ गया. आरोप है कि गुस्से में नीलम ने पास रखा हंसिया उठा लिया. उस वक्त मोतीलाल चाय बना रहे थे. बेटे ने उनके सिर और गले पर हंसिया से कई वार कर दिए. हमला करने के बाद वह मौके से भाग गया.

बेटे के हमले में मोतीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद उनकी पत्नी ने शोर मचाया और सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और मोतीलाल को अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बांदा के डिप्टी एसपी सौरभ सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बांधा पुरवा से घरेलू विवाद में पिता की हत्या की सूचना मिली थी. पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आरोपी को वारदात में इस्तेमाल किए गए हंसिया के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/banda-son-allegedly-kills-70-year-old-father-sickle-property-dispute-lcla-strc-2684665-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World