60 की उम्र में एक्टर ने रचाई दूसरी शादी, तानों से नहीं पड़ा फर्क, बोला- मुझे प्यार से प्यार है
आशीष विद्यार्थी ने 25 मई 2023 को असम की फैशन एंटरप्रेन्योर रुपाली बरुआ से दूसरी शादी की थी. शादी कोलकाता में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्ट्री मैरिज के जरिए हुई थी.
60 की उम्र के करीब पहुंच कर दूसरी शादी करने के लिए आशीष विद्यार्थी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था.
शादी के 3 साल बाद एक्टर ने बताया कि आखिर उन्होंने दूसरी शादी का फैसला क्यों लिया. शुभाकंर मिश्रा के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि एक वैवाहिक संबंध में रहना चाह रहा था.
'मैं किसी के साथ रहना चाहता हूं. किसी के साथ घूमना चाहता हूं. किसी के साथ घर पर रहना चाहता हूं. मुझे कपल्स से मिलना भी अच्छा लगता है.'
'मेरे फोन में कपल्स के नंबर सेव हैं. मुझे प्यार से प्यार है. मुझे बहुत अच्छा लगता है कि कोई मेरे घर आए और साथ खाना खाए.'
'ऐसे पल में मेरा साथ मेरे साथ होना चाहिए. मैं किसी का साथ चाहता हूं. मुझे अकेले रहना पसंद नहीं है.' एक्टर ने कहा कि जो लोग उन्हें पसंद नहीं होते हैं, वो उनसे दूर रहना पसंद करते हैं. उन्हें किसी से कोई नाराजगी नहीं है.
आशीष विद्यार्थी की पहली शादी 2001 में एक्ट्रेस राजोशी उर्फ पीलू विद्यार्थी से हुई थी. दोनों के बेटे अर्थ विद्यार्थी हैं. दोनों ने 2022 में आपसी सहमति से तलाक लिया.
आशीष की दूसरी शादी के बाद उनकी एक्स वाइफ पीलू विद्यार्थी ने कहा कि दोनों के बीच कोई विवाद नहीं था, वो अलग होकर भी दोस्त बने हुए हैं.

