चावड़ी बाजार में हादसा, बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से दो की मौत, 6-7 लोग फंसे होने की आशंका

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दिल्ली के चांदनी चौक इलाके के चावड़ी बाजार में गुरुवार को एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का हिस्सा गिर गया. हादसा गली सत्तारा, शीश महल इलाके में चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास हुआ. इमारत का हिस्सा गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जत...

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके के चावड़ी बाजार में गुरुवार को एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का हिस्सा गिर गया. हादसा गली सत्तारा, शीश महल इलाके में चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास हुआ. इमारत का हिस्सा गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. दिल्ली पुलिस ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है.

दिल्ली फायर विभाग के मुताबिक, उसे अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग का हिस्सा गिरने की जानकारी मिली थी. इसके बाद मौके पर छह फायर टेंडर भेजे गए. एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया.

#WATCH | Delhi: NDRF carries out search and rescue operations at the spot where a portion of an under construction building collapsed in Delhi’s Chawri Bazaar area. Two people have lost their lives in the incident. https://t.co/IcMXASyMHX

इस हादसे को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि चावड़ी बाजार और चांदनी चौक में एक और तीन मंजिला इमारत गिर गई है और मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है.

#WATCH दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढह गया। वीडियो घटनास्थल की है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हुआ है। https://t.co/zKCuyyO5Yk

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार और एमसीडी पर सवाल उठाते हुए कहा कि दोनों ने दिल्ली की इमारतों का कई बार सेफ्टी ऑडिट कराया है, इसके बावजूद इमारतें गिर रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा ऑडिट के आदेश तो बार-बार दिए गए, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय कई विभागों ने बार-बार रिश्वत वसूली.

उन्होंने दावा किया कि पहले सिर्फ दिल्ली पुलिस और एमसीडी पर रिश्वत लेने के आरोप लगते थे, लेकिन रेखा गुप्ता सरकार आने के बाद फायर विभाग और राजस्व विभाग के एसडीएम भी इमारतों से रिश्वत लेने लगे हैं. भारद्वाज ने आरोप लगाया कि जो लोग रिश्वत देने से इनकार करते हैं, उनकी इमारतों को एमसीडी सील कर देती है.

#WATCH | Delhi: NDRF recovers a body from the site where a portion of an under construction building collapsed in Delhi’s Chawri Bazaar area. As per Delhi Police, two people have lost their lives and one is injured in the incident. https://t.co/QmPfli3UNt

उन्होंने ग्रेटर कैलाश-2 मार्केट में दो जिम सील किए जाने का उदाहरण देते हुए सवाल उठाया कि दक्षिणी दिल्ली के उसी जोन में दूसरे जिम और व्यावसायिक इमारतें खुली क्यों हैं. सौरभ भारद्वाज ने इसे चुनिंदा कार्रवाई बताते हुए सरकार और संबंधित विभागों की जवाबदेही पर सवाल उठाए.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/delhi/story/chandni-chowk-under-construction-building-part-collapse-ntc-mnrd-smsr-2688797-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Crime