6 साल की बेटी ने बताया- पापा ने मम्मी को धक्का दिया, फिर खुद कूदे; पति-पत्नी के शव पानी से भरी खदान में मिले

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां पति-पत्नी के शव बंद पड़ी खदान में मिले. दोनों की मौत पानी में डूबने से हुई. मृतकों की 6 साल की बेटी ने आरोप लगाया है कि रात में हुए झगड़े के दौरान पिता मां को घसीटते हुए खदान तक ले गए. उन्होंने पहले मां को खदान में धक्का...

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां पति-पत्नी के शव बंद पड़ी खदान में मिले. दोनों की मौत पानी में डूबने से हुई. मृतकों की 6 साल की बेटी ने आरोप लगाया है कि रात में हुए झगड़े के दौरान पिता मां को घसीटते हुए खदान तक ले गए. उन्होंने पहले मां को खदान में धक्का दिया और फिर खुद भी उसमें कूद गए.

घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली में शनिदेव मंदिर के पास की है. मृतकों की पहचान करीब 40 वर्षीय शंकर आदिवासी और उनकी 38 वर्षीय पत्नी गिरजा के रूप में हुई है. दोनों के पांच बच्चे हैं.

परिजनों के मुताबिक, शंकर ट्रैक्टर चालक था. मृतक के भाई सूरज और बेटी रागनी ने बताया कि शंकर रात में शराब पीकर घर आया था. इसके बाद वह पत्नी से गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने लगा.

6 साल की बेटी रागनी ने बताया कि झगड़े के दौरान पिता मां को घसीटते हुए खदान के पास ले गए. वहां उन्होंने मां को खदान में धक्का दे दिया और फिर खुद भी पानी में कूद गए. इसके बाद क्या हुआ, उसे जानकारी नहीं है.

मृतक के भाई सूरज ने बताया कि वह काम के बाद घर आया था. खाना खाने के बाद सो गया. उसे यह जानकारी नहीं है कि पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था. बाद में दोनों के खदान में होने की सूचना मिली.

सुबह परिजनों ने खदान के पानी में दोनों के शव उतराते देखे. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों शवों को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया.

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) सिमरन सिंह के मुताबिक, प्रेमनगर थाने की बिजौली चौकी पुलिस को सोना नाम की महिला ने सूचना दी थी कि उनका बेटा शंकर और बहू गिरजा घर के पास खदान में मिले हैं. प्रथम दृष्टया दोनों की मौत पानी में डूबने से हुई है. पुलिस ने शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/jhansi-couple-dies-after-falling-into-water-filled-quarry-lcln-strc-2685840-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World