540 डिग्री कैमरा, ADAS और बहुत कुछ... आ रही स्पेशल Scorpio N

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
महिंद्रा एक नई स्कॉर्पियो एन लाने की तैयारी में जुटी हुई है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से अभी इस कार में बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. 

महिंद्रा एक नई स्कॉर्पियो एन लाने की तैयारी में जुटी हुई है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से अभी इस कार में बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. 

हाल में ही महिंद्रा स्कॉर्पियो एन एडिशन वन को स्पॉट किया गया है. ये एसयूवी का स्पेशल वेरिएंट होगा, जिसमें कुछ एस्थेटिक बदलाव किए जा सकते हैं. 

कार में होने वाले बदलावों की बात करें, तो मुख्य रूप से यहां बदलाव सिर्फ ग्रिल और वाइन रेड इंटीरियर के रूप में दिखेगा. 

इससे ये एसयूवी रेगुलर वर्जन के मुकाबले अलग दिखेगी. मुख्य रूप से एक्सटीरियर में बदलाव कार की ग्रिल के रूप में ही होगा. 

एसयूवी में लाइफस्टाइलर पिकअप से इंस्पायर्ड ग्रिल मिलेगा. रेगलुर स्कॉर्पियो एन में आने वाले प्रॉमिनेंट वर्टिकल एलिमेंट को हॉरिजॉन्टल पैटर्न से रिप्लेस किया जाएगा. 

इसके अलावा ब्राइट रेक्टेंगुलर इन्सर्ट डार्क ग्रिल में देखने को मिलेगा. स्पॉट की गई एसयूवी ब्लैक एक्सटीरियर फिनिश में है. 

कार के फ्रंट डोर और रियर क्वार्टर पैनल पर एडिशन वन बैज देखने को मिलेगा. इंटीरियर में हमें वाइन रेड थीम पूरे डैशबोर्ड में दिखेगी. 

स्कॉर्पियो एन एडिशन वन, एसयूवी के टॉप वेरिएंट जेड8एल पर बेस्ड होगा. इसमें लेवल 2 ADAS, 540 डिग्री कैमरा, पैनोरोमिक सनरूफ जैसे तमाम फीचर्स मिलेंगे. 

कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 21.31 लाख रुपये एक्स शोरूम है. ऐसे में एडिशन वन की कीमत इससे ज्यादा ही होगी.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/auto/mahindra-scorpio-n-edition-one-spied-expected-features-details-auam-287311-05-11-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World