हैदराबाद: मां के लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर किया 5 साल के मासूम का मर्डर, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
हैदराबाद के बोराबांदा इलाके में एक पांच साल के मासूम बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को बच्चे की मां के लिव-इन पार्टनर पर अंजाम देने का आरोप है. घटना 1 नवंबर की रात शिल्पी नगर स्थित एक किराए के मकान में हुई. मृतक बच्चे की पहचान विजय के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की ...

हैदराबाद के बोराबांदा इलाके में एक पांच साल के मासूम बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को बच्चे की मां के लिव-इन पार्टनर पर अंजाम देने का आरोप है. घटना 1 नवंबर की रात शिल्पी नगर स्थित एक किराए के मकान में हुई. मृतक बच्चे की पहचान विजय के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान 36 वर्षीय विद्यासागर के तौर पर की गई है. वारदात के वक्त बच्चे की मां दुर्गा घर पर मौजूद नहीं थी.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्गा 1 नवंबर की रात कैटरिंग के काम से बाहर गई हुई थी. इसी दौरान घर में विद्यासागर और पांच साल का विजय मौजूद थे. आरोप है कि इसी दौरान विद्यासागर ने बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी. हालांकि, हत्या के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की भूमिका से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

बताया जा रहा है कि दुर्गा 2 नवंबर की सुबह करीब 6:30 बजे घर लौटी थी. वहां उसने अपने बेटे विजय को बिस्तर पर बेसुध हालत में पड़ा देखा. बच्चे की हालत देखकर उसने विद्यासागर से सवाल किए और शोर मचाना शुरू कर दिया. आरोप है कि इसके बाद विद्यासागर मौके से फरार हो गया. मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पड़ोसियों ने बोराबांदा पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, ताकि मौत की सही वजह का पता लगाया जा सके. पुलिस ने दुर्गा की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है. मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया गया है.

पुलिस ने आरोपी विद्यासागर को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की है. उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है. पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है. जांच के बाद ही वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों और परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा.

Original Source
https://www.aajtak.in/crime/news/story/hyderabad-borabanda-five-year-old-boy-murder-live-in-partner-absconding-pvzs-rpti-2686944-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World