भारतीय ऑटो सेक्टर में बड़ा उलटफेर... टॉप 5 से बाहर हुई ये कंपनी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारतीय ऑटो सेक्टर से जुड़ा अक्टूबर महीने का डेटा सामने आ गया है. इस महीने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की बिक्री में 25 परसेंट से ज्यादा की मंथ ऑन मंथ ग्रोथ हुई है. यानी कंपनियों ने सितंबर के मुकाबले अक्टूबर 2026 में ज्यादा बेहतर बिक्री की है. हालांकि, पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले सेल ...

भारतीय ऑटो सेक्टर से जुड़ा अक्टूबर महीने का डेटा सामने आ गया है. इस महीने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की बिक्री में 25 परसेंट से ज्यादा की मंथ ऑन मंथ ग्रोथ हुई है. यानी कंपनियों ने सितंबर के मुकाबले अक्टूबर 2026 में ज्यादा बेहतर बिक्री की है. हालांकि, पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले सेल कम हुई है. 

पिछले साल के अक्टूबर के मुकाबले इस साल बिक्री में 23.80 परसेंट की कमी आई है. इसकी वजह पर हम आगे चर्चा करेंगे, लेकिन सबसे बड़ा खेल हुआ है पैसेंजर व्हीकल ओईएम की टॉप-5 लिस्ट में. जहां टोयोटा इस लिस्ट से बाहर हो गई है. आइए जानते हैं देश में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनियों की डिटेल्स. 

सबसे ज्यादा कारें बेचने का ताज मारुति सुजुकी के पास है. भले ही टाटा मोटर्स और महिंद्रा की स्थिति मार्केट में मजबूत हुई है, लेकिन दोनों की सेल्स मिला दी जाए, तो भी ये मारुति सुजुकी के बराबर गाड़ियां नहीं बेच पा रहे हैं. फाडा (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन) के डेटा के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में मारुति सुजुकी ने 2,11,996 कारें बेची हैं. 

वहीं टाटा मोटर्स दूसरे नंबर पर है, जिसने अक्टूबर महीने में 73,449 यूनिट्स बेची हैं. भारतीय ऑटो सेक्टर में मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी 41.75 परसेंट की है. वहीं टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी 14.47 परसेंट है. महिंद्रा एंड महिंद्रा तीसरे नंबर पर है, जिसने अक्टूबर में 64,982 कारें बेची हैं. 

मार्केट शेयर की बात करें, तो महिंद्रा के नाम 12.80 परसेंट हिस्सेदारी आती है. वहीं हुंडई मोटर चौथी सबसे बड़ी कंपनी है, जिसकी मार्केट में हिस्सेदारी 11.44 परसेंट है. अक्टूबर में कंपनी ने 58,099 कारें बेची हैं. 5वीं पोजिशन पर टोयोटा को हटाते हुए किआ मोटर्स काबिज हुई है. 

किआ ने अक्टूबर में 30,799 कारें बेची हैं. इसके साथ ही ब्रांड की मार्केट में हिस्सेदारी 6.07 परसेंट हो गई है. टोयोटा ने अक्टूबर में 28,727 कारें बेची हैं. इस कंपनी का मार्केट शेयर 5.66 परसेंट हो गया है. इनके अलावा स्कोडा फॉक्सवैगन ग्रुप ने 9,150 गाड़ियां बेची हैं. 

यह भी पढ़ें: Kia Carens vs Maruti Ertiga CNG: ₹12 हजार का फर्क? जानें माइलेज, स्पेस और फीचर्स में कौन है पैसा वसूल

जेएसडब्लू एमजी मोटर ने पिछले महीने 7,082 गाड़ियां भारत में बेची हैं. वहीं होंडा कार्स इंडिया ने 5,455 कारें, रेनो ने 3,505 गाड़ियां, निसान मोटर ने 3,273 कारें और विनफास्ट ने 2,571 कारें बेची हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/auto/news/story/top-selling-car-brands-india-october-2026-maruti-tata-mahindra-hyundai-kia-sales-auam-dskc-2690118-2026-11-07?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World