दिवाली की सफाई में कूड़ा समझकर न फेंकें ये 5 चीजें, घर सजाने में आएंगी काम, बचेंगे पैसे!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दीपावली का त्योहार आते ही घरों में साफ-सफाई और सजाने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस दौरान लोग घर के कोने-कोने की सफाई करते हैं और कई पुरानी चीजों को बेकार समझकर कूड़े में फेंक देते हैं. मगर घर में कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनको आप बेकार समझते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन...

दीपावली का त्योहार आते ही घरों में साफ-सफाई और सजाने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस दौरान लोग घर के कोने-कोने की सफाई करते हैं और कई पुरानी चीजों को बेकार समझकर कूड़े में फेंक देते हैं. मगर घर में कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनको आप बेकार समझते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन चीजों को आप कबाड़ समझकर बाहर फेंक रहे हैं, उनसे घर को खूबसूरत लुक दिया जा सकता है. 

दिवाली की सफाई में कई पुरानी-टूटी चीजें निकलती हैं, जिनको हम सीधे डस्टबिन में डाल देते हैं. मगर कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिनका रीयूज आप अपने घर को सजाने में कर सकते हैं और इनसे कई डेकोरेटिव आइटम बना सकते हैं.  इससे न सिर्फ घर की सजावट पर होने वाला खर्च बचेगा, बल्कि पुरानी चीजों का दोबारा इस्तेमाल भी हो जाएगा. आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में, जिन्हें दीपावली की सफाई में फेंकने के बजाय घर सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

घर में जूस, शरबत या दूसरी चीजों की कई कांच की बोतलें खाली पड़ी रहती हैं. सफाई के दौरान इन्हें फेंकने के बजाय सजावट के काम में ला सकते हैं. सबसे पहले बोतलों को अच्छी तरह साफ करके सुखा लें. अब इन पर रंगीन पेंट, शीशे या सुंदर डिजाइन बनाएं. चाहें तो इनके अंदर छोटी एलईडी फेयरी लाइट्स डालकर घर के किसी कोने में रख सकते हैं. रात के समय इनसे बहुत खूबसूरत रोशनी होगी.

अगर आपके घर में पिछले साल के पुराने मिट्टी के दीये या छोटे बर्तन रखे हैं, तो उन्हें बेकार समझकर न फेंकें. इन्हें धोकर अच्छी तरह सुखा लें और फिर ऐक्रेलिक पेंट से रंग दें. दीयों पर सुनहरे, लाल और पीले रंग से डिजाइन बना सकते हैं. इसके अलावा इनमें छोटे फूल या सजावटी मोती रखकर सेंटर टेबल पर सजा सकते हैं. इससे घर को पारंपरिक और खूबसूरत लुक मिलेगा.

अलमारी की सफाई करते समय कई ऐसे पुराने दुपट्टे और साड़ियां मिल जाती हैं, जिनका इस्तेमाल अब कपड़ों के रूप में नहीं होता. इन्हें फेंकने के बजाय घर सजाने में इस्तेमाल करें. पुराने कपड़ों से रंगीन तोरण, कुशन कवर, टेबल रनर और दरवाजे के लिए सजावटी पट्टियां बना सकते हैं. अगर कपड़े पर पहले से कढ़ाई या खूबसूरत बॉर्डर है, तो डेकोरेशन और भी अच्छी लगेगी.

घर में बिस्कुट, चाय या मिठाई के पुराने टिन के डिब्बे रखे हों, तो उन्हें भी सजावट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इन पर रंगीन पेपर, कपड़ा, जूट की रस्सी या पेंट लगाकर नया लुक दें. इन डिब्बों में छोटे पौधे, आर्टिफिशियल फूल या फेयरी लाइट्स रख सकते हैं. इन्हें बालकनी, खिड़की या घर के एंट्रेंस पर सजाने से जगह खूबसूरत दिखेगी.

सफाई के दौरान पुराने अखबार और मैगजीन सबसे ज्यादा निकलते हैं. इन्हें सीधे रद्दी में देने के बजाय इनसे सजावट की चीजें बना सकते हैं. अखबार को मोड़कर छोटी टोकरियां, फूल, वॉल हैंगिंग और सजावटी कटोरियां तैयार की जा सकती हैं. इन्हें अपनी पसंद के रंग से पेंट करके घर के किसी कोने में रख दें. यह कम खर्च में घर को नया और आकर्षक लुक देने का अच्छा तरीका है.

दीपावली की सजावट के लिए पुरानी चीजों का इस्तेमाल करते समय उनकी साफ-सफाई जरूर करें. कांच की बोतलों और टिन के डिब्बों के नुकीले किनारों को सुरक्षित बनाएं. सजावट में बिजली वाली लाइट्स का इस्तेमाल करते समय भी सावधानी बरतें. 

Original Source
https://www.aajtak.in/lifestyle/home-living/story/do-not-throw-away-these-5-items-during-diwali-cleaning-reuse-them-perfect-for-beautiful-home-decoration-tvisx-dskc-2688057-2026-11-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World