सरकार ने की एक डील और घट गए दाम! 4 करोड़ रुपये तक सस्ती हुईं Aston Martin की कारें

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारत में लग्जरी कार खरीदने का सपना देखने वालों के लिए Aston Martin ने बड़ी खुशखबरी दी है. ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में इतनी बड़ी कटौती की है कि सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. कंपनी की सात कारों की कीमतें घटाई गई हैं और सबसे ज्यादा फायदा Aston Martin...

भारत में लग्जरी कार खरीदने का सपना देखने वालों के लिए Aston Martin ने बड़ी खुशखबरी दी है. ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में इतनी बड़ी कटौती की है कि सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. कंपनी की सात कारों की कीमतें घटाई गई हैं और सबसे ज्यादा फायदा Aston Martin Vanquish Volante खरीदने वालों को होगा. इसकी कीमत में पूरे 4.02 करोड़ रुपये तक की कटौती की गई है.

भारत और ब्रिटेन के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के बाद कंपनी ने यह बड़ा फैसला लिया है. आइए जानते हैं अब Aston Martin की कौन सी कार कितनी सस्ती हो गई है.

Aston Martin की फ्लैगशिप ग्रैंड टूरर कार Vanquish Volante की कीमत में सबसे बड़ी कटौती हुई है. यह कार पहले भारत में 10.92 करोड़ रुपये की कीमत पर बेची जा रही थी, लेकिन अब इसकी कीमत घटाकर 6.90 करोड़ रुपये कर दी गई है. यानी ग्राहकों को सीधे 4.02 करोड़ रुपये का फायदा मिलेगा. वहीं, Vanquish Coupe की कीमत भी काफी कम हो गई है. पहले इस कार को खरीदने के लिए 10.11 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब इसकी कीमत 6.40 करोड़ रुपये रह गई है.यह भी पढें: 75% नंबर... ऑनलाइन ट्यूटोरियल! लर्निंग DL पाना भी होगा मुश्किल  

कंपनी की DB12 S रेंज की दोनों कारों की कीमतों में भी बड़ी कटौती की गई है. DB12 S Coupe की कीमत पहले 6.62 करोड़ रुपये थी, जिसे घटाकर अब 4.10 करोड़ रुपये कर दिया गया है. इस तरह इसकी कीमत में 2.52 करोड़ रुपये की कमी आई है. इसी तरह DB12 S Volante की कीमत 7 करोड़ रुपये से घटकर 4.35 करोड़ रुपये हो गई है. यानी इस कार को खरीदने पर ग्राहकों के 2.65 करोड़ रुपये बचेंगे.

Aston Martin की परफॉर्मेंस कार रेंज में एंट्री करने वालों के लिए Vantage S भी अब पहले के मुकाबले सस्ती हो गई है. इसके कूपे मॉडल की कीमत पहले 4.99 करोड़ रुपये थी, जो अब घटकर 3.15 करोड़ रुपये रह गई है. वहीं, Vantage S Roadster की कीमत में भी अच्छी-खासी कमी की गई है. पहले इसकी कीमत 5.26 करोड़ रुपये थी, लेकिन अब इसे 3.35 करोड़ रुपये में खरीदा जा सकता है.यह भी पढें: भूल जाएंगे Classic! आ गई सबसे पावरफुल रॉयल एनफील्ड

Aston Martin की लग्जरी और परफॉर्मेंस SUV DBX S की कीमत में भी 2.65 करोड़ रुपये की कटौती की गई है. पहले इस SUV की कीमत 6.80 करोड़ रुपये थी, लेकिन अब कंपनी ने इसे 4.15 करोड़ रुपये की नई कीमत पर पेश किया है. इस बदलाव के बाद यह SUV पहले के मुकाबले काफी कम कीमत में उपलब्ध होगी.

एस्टन मार्टिन की कारों की कीमतों में हुई इस कटौती की सबसे खास बात यह है कि लगभग हर मॉडल पर 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत हो रही है. Vanquish Volante की नई कीमत तो पहले वाली Vanquish Coupe की कीमत से भी कम हो गई है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में कितनी बड़ी कटौती की है.

हालांकि, कीमतों में इतनी बड़ी कमी के बाद भी Aston Martin की कारें आम ग्राहकों की पहुंच से काफी दूर हैं. इनकी कीमत अब भी करोड़ों रुपये में है. लेकिन जो ग्राहक पहले से ही इस बजट में लग्जरी कार खरीदने की योजना बना रहे थे, उनके लिए यह बदलाव काफी अहम साबित हो सकता है.

Original Source
https://www.aajtak.in/auto/news/story/aston-martin-price-cut-up-to-rs-4-core-india-india-uk-fta-deal-auaw-dskc-2686594-2026-11-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World