₹32 हजार सस्ता हुआ Xiaomi का 65 इंच Smart TV, Flipkart सेल में मिल रही धांसू डील, खरीदने का शानदार मौका!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दिवाली के त्योहार पर सभी लोग अपने घर के लिए नए-नए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीदते हैं. अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में नया टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं या किसी शानदार डील की तलाश में हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बिग बैंग दिवाली सेल चल रही है. इस स...

दिवाली के त्योहार पर सभी लोग अपने घर के लिए नए-नए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीदते हैं. अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में नया टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं या किसी शानदार डील की तलाश में हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बिग बैंग दिवाली सेल चल रही है. इस सेल में कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है.

इस सेल में 65 इंच का एक टीवी करीब 32 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है. अगर आप भी अपने घर के लिए बड़ा टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस डील की मदद से अच्छी बचत कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस टीवी पर मिल रहे ऑफर और इसके फीचर्स के बारे में.

Xiaomi X Series TV पर इस सेल के दौरान 43% का डिस्काउंट मिल रहा है. इस टीवी की MRP 74,999 रुपये है, लेकिन सेल में इसे 42,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं, अगर आप बैंक ऑफर का फायदा उठाते हैं, तो यह टीवी 38,999 रुपये में मिल सकता है. यानी इस टीवी पर कुल मिलाकर करीब 36 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है.

डिस्प्ले साइज की बात करें तो इस टीवी में 65 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है. इसके साथ 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे आपको स्मूथ एक्सपीरियंस मिलता है. बड़ी स्क्रीन और LED पैनल की वजह से इस पर मूवी देखना या YouTube वीडियो चलाना अच्छा एक्सपीरियंस हो सकता है.

टीवी में डिस्प्ले क्वालिटी जितनी जरूरी होती है, उतना ही जरूरी इसका साउंड भी होता है. इस टीवी में 2 स्पीकर दिए गए हैं, जो 30W का साउंड आउटपुट देते हैं. इससे आपको मूवी देखने और दूसरे वीडियो चलाने के दौरान अच्छा साउंड एक्सपीरियंस मिल सकता है.

कैसा है स्मार्ट टीवी का परफॉर्मेंस?

यह स्मार्ट टीवी Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें आपको कई ऐप्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म का सपोर्ट मिलता है. वहीं, कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI और USB पोर्ट्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप दूसरे डिवाइस भी कनेक्ट कर सकते हैं.

अगर आप भी इस सेल के दौरान अपने घर के लिए नया 65 इंच का टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर चल रही यह डील आपके काम आ सकती है.  

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/tech-news/story/xiaomi-65-inch-smart-tv-flipkart-sale-discount-prym-dskc-2685674-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology