न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, इस तेज गेंदबाज की हुई एंट्री

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. चयन समिति ने तेज गेंदबाज आकिब नबी (Auqib Nabi) को शुरुआती तीन वनडे मुकाबलों के लिए टीम में शामिल कर लिया है. इससे पहले आकिब को सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली ...

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. चयन समिति ने तेज गेंदबाज आकिब नबी (Auqib Nabi) को शुरुआती तीन वनडे मुकाबलों के लिए टीम में शामिल कर लिया है. इससे पहले आकिब को सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली थी. अब वह सीरीज की शुरुआत से ही टीम इंडिया का हिस्सा होंगे.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्क्वॉड अपडेट जारी कर इसकी जानकारी दी. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहले आखिरी दो वनडे के लिए चुना गया था, लेकिन अब उन्हें पहले तीन मैचों के लिए भी टीम में शामिल कर लिया गया है.

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे खेलेगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और अक्षर पटेल भी टीम का हिस्सा हैं. तेज गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार और अब आकिब नबी को जगह मिली है.

पहले वनडे के लिए नीतीश कुमार रेड्डी भी टीम में रहेंगे. बीसीसीआई के अपडेट के मुताबिक, वह सिर्फ पहले मुकाबले के लिए उपलब्ध होंगे.

सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए घोषित टीम में भी आकिब नबी का नाम शामिल है. इन मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र को भी मौका दिया गया है. शुरुआती तीन वनडे में कप्तान शुभमन गिल होंगे, जबकि चौथे और पांचवें वनडे में कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर संभालेंगे.

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहला वनडे), आकिब नबी.

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी , गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव.

मैच का समय: सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/india-vs-new-zealand-auqib-nabi-added-to-squad-first-three-odis-bmsp-dskc-2684811-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World