अमेरिका में रामायण के प्रीमियर का असर, एडवांस बुकिंग में काटा गदर, बिक गए 3 लाख से ज्यादा टिकट

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और रणबीर कपूर, साई पल्लवी व यश स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दुनियाभर में एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है. अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हुए इसके भव्य प्रीमियर के बाद विदेशी बाजार में फिल्म की एडवांस बुकिंग में एक जोरदार उछाल दर्ज किया गया है. भा...

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और रणबीर कपूर, साई पल्लवी व यश स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दुनियाभर में एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है. अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हुए इसके भव्य प्रीमियर के बाद विदेशी बाजार में फिल्म की एडवांस बुकिंग में एक जोरदार उछाल दर्ज किया गया है. भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म का इतने बड़े वैश्विक स्तर पर प्रमोशन किया जा रहा है.

चूंकि यह एक बेहद भव्य और बड़ा प्रोजेक्ट है, इसलिए इसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत प्रदर्शन करना बेहद जरूरी माना जा रहा था. लॉस एंजिल्स प्रीमियर से मिली पॉजिटिव रिस्पॉन्स ने अमेरिका में फिल्म की कमाई को वो रफ्तार दे दी है, जिसकी मेकर्स को काफी समय से उम्मीद थी.

अमेरिका में एडवांस बुकिंग में 27 फीसदी की बड़ी बढ़त लॉस एंजिल्स में हुए प्रीमियर के बाद मिले शुरुआती रिस्पॉन्स ने ओवरसीज मार्केट में फिल्म की रफ्तार को दोगुना कर दिया है. 'सैकनिल्क' (Sacnilk) के आंकड़ों की मानें तो महज 24 घंटों के भीतर अमेरिका में फिल्म की एडवांस टिकट बिक्री 631,000 डॉलर से बढ़कर 800,000 डॉलर (लगभग 6.6 करोड़ रुपये) पर पहुंच गई है. यह सीधे तौर पर 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है, जिससे सिर्फ एक दिन में 169,000 डॉलर की अतिरिक्त कमाई हुई है. उत्तरी अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद से एक ही दिन में दर्ज की गई यह अब तक की सबसे बड़ी उछाल है.

'एनिमल' के रिकॉर्ड के बेहद करीब इस नए उछाल के साथ ही 'रामायण' अब 1 मिलियन डॉलर के उस बड़े आंकड़े की तरफ तेजी से बढ़ रही है, जिसे रणबीर कपूर की ही फिल्म 'एनिमल' ने उत्तरी अमेरिका में प्रीमियर एडवांस बुकिंग के दौरान हासिल किया था. हालांकि 'रामायण' को इस रिकॉर्ड को छूने के लिए अभी थोड़ा सफर तय करना बाकी है, लेकिन थियेटर में रिलीज से ठीक पहले मिला यह रिस्पॉन्स फिल्म के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हो रहा है.

प्रीमियर में छाया यश का रावण अवतार 27 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में हुए इस रेड कार्पेट प्रीमियर में फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट और कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं. प्रीमियर के बाद सामने आए शुरुआती रिव्यूज काफी पॉजिटिव हैं. दर्शकों और क्रिटिक्स ने फिल्म के भव्य सेट, विजुअल इफेक्ट्स और कलाकारों के काम को खूब सराहा है. खासतौर पर दक्षिण भारतीय सुपरस्टार यश द्वारा निभाए गए रावण के किरदार की जमकर चर्चा हो रही है और उनका स्क्रीन प्रेजेंस लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

भारत में भी टिकटों की बंपर बिक्री भारत में फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ 6 दिन का समय बचा है और देश भर में एडवांस बुकिंग की रफ्तार काफी तेज है. आंकड़े बताते हैं कि भारत में अब तक 'रामायण' की 3.34 लाख टिकटें (ब्लॉक सीटों को हटाकर 2.75 लाख) बिक चुकी हैं. इससे फिल्म ने रिलीज से पहले ही ₹17.13 करोड़ (ब्लॉक सीटों को हटाकर ₹14.28 करोड़) की कमाई कर ली है. इसमें से ₹5.69 लाख की बुकिंग सुबह 6:00 बजे के कट-ऑफ टाइम के बाद दर्ज हुई है. हिंदी बेल्ट में फिल्म की सबसे ज्यादा डिमांड है, जबकि तेलुगु और कन्नड़ वर्जन की टिकटें भी लगातार बिक रही हैं.

दो पार्ट में बनी रामायण नितेश तिवारी की यह फिल्म भारतीय पौराणिक महाकाव्य पर आधारित दो पार्ट वाली सिनेमाई सीरीज है. इसके पहले भाग में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे. इनके अलावा बजरंगबली हनुमान के रूप में सनी देओल और लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे नजर आएंगे. 

इस भव्य फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसे प्राइम फोकस (Prime Focus) और ऑस्कर विजेता कंपनी DNEG का तकनीकी सहयोग हासिल है. फिल्म के म्यूजिक की बात करें तो इसके लिए दुनिया के दो दिग्गज संगीतकार एआर रहमान और हंस ज़िमर एक साथ आए हैं. दोनों ने मिलकर फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक तैयार किया है.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/ramayana-advance-booking-update-ranbir-kapoor-yash-sells-3-lakh-tickets-in-national-chains-tmovg-dskc-2684061-2026-10-30?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World