25 साल की पत्नी, दो प्रेमी और पति की हत्या... चौंका देगी काशीराम हत्याकांड की कहानी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
तेलंगाना के कामारेड्डी जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर कथित तौर पर पति की हत्या कर दी. तीनों ने पहले उसे शराब पिलाने के बहाने घर से बाहर बुलाया और फिर नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर मार डाला. इसके बाद शव को झील में फ...

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर कथित तौर पर पति की हत्या कर दी. तीनों ने पहले उसे शराब पिलाने के बहाने घर से बाहर बुलाया और फिर नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर मार डाला. इसके बाद शव को झील में फेंक दिया, ताकि हत्या को हादसे का रूप दिया जा सके. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पत्नी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतक की पहचान 26 वर्षीय गुम्माडी काशीराम के रूप में हुई है. वह तेलंगाना के बांसवाड़ा मंडल के हनमाजीपेट गांव का रहने वाला था और दिहाड़ी मजदूरी करता था. 23 अक्टूबर 2026 की रात उसका शव गांव के बाहरी इलाके में स्थित पचेरा चेरुवु तालाब में मिला था.

दो प्रेमियों के साथ मिलकर बनाया हत्या का प्लान शुरुआत में पुलिस ने काशीराम की संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया था. उसके पिता चकाली भुमैया की शिकायत पर जांच शुरू हुई. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच में मिले तथ्यों ने पुलिस का शक गहरा कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या में बदल दिया.

जांच में सामने आया कि काशीराम की पत्नी 25 वर्षीय गुम्माडी सविता के गांव के ही दो युवकों चिंताकिंडी रामू (26) और पसुपूला संतोष (25) के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध थे. पुलिस के मुताबिक, सविता अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी. इसी के चलते उसने दोनों प्रेमियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.

शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर घोंट दिया गला पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर की रात तीनों काशीराम को शराब पिलाने के बहाने अपने साथ ले गए. जब वह नशे में बुरी तरह धुत हो गया, तो रामू ने नायलॉन की रस्सी से उसका गला घोंट दिया. इस दौरान संतोष ने उसके हाथ पकड़ रखे थे, ताकि वह बचकर भाग न सके.

हत्या के बाद तीनों ने शव को तालाब में फेंक दिया और इसे हादसा दिखाने की कोशिश की. हालांकि, पुलिस की जांच में उनकी कथित साजिश का खुलासा हो गया.

30 अक्टूबर को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं. आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 103, 238 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है. तीनों को न्यायिक रिमांड के लिए अदालत में पेश किया गया है.  

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/kamareddy-wife-has-husband-murdered-by-her-two-lovers-horrific-incident-lcly-dskc-2685464-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World