यूपी में बीजेपी का 'मिशन 2027': मोदी-शाह संभालेंगे मोर्चा, क्या है 'मेगा माइक्रोमैनेजमेंट' प्लान?

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश की सत्ता में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए बीजेपी ने अपनी सियासी एक्सरसाइज शुरू कर दी है. बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मिशन-2027 को फहत करने का रोडमैप रखा है. अब बीजेपी ने मेगा प्लान को जमीन पर अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू कर रही है.

उत्तर प्रदेश की सत्ता में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए बीजेपी ने अपनी सियासी एक्सरसाइज शुरू कर दी है. बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मिशन-2027 को फहत करने का रोडमैप रखा है. अब बीजेपी ने मेगा प्लान को जमीन पर अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू कर रही है.

बीजेपी की स्ट्रैटेजी पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं तक की जिम्मेदारी तय कर दी गई है. माइक्रोमैनेजमेंट के तहत पार्टी यूपी के घर-घर जाकर लोगों तक पहुंचने, बूथ लेवल तक संगठन को एक्टिव करने और अलग-अलग टीमों के साथ तालमेल बनाने का प्लान बनाया है.

यूपी की सियासी जमीन पर बीजेपी के कार्यकर्ता मोर्चा संभालेंगे तो राजनीतिक माहौल गरमाने का काम पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संभालेंगे. अमित शाह रैली के साथ-साथ रुठे नेताओं को मनाने और जीत के समीकरण को तय करने का काम करेंगे. दिवाली के बाद से बीजेपी 2027 के विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज कर देगी.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सियासी माहौल को पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह गरमाने के लिए उतर रहे हैं. बीजेपी ने यूपी चुनावी तैयारियों को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह को फ्रंटफुट पर रखने की रणनीति बनाई है. पीएम मोदी की सूबे के सभी 18 मंडल क्षेत्र में रैली कराने की योजना पार्टी ने बनाई है.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी में चुनावी मोर्चा संभालेंगे. पहले चरण में शाह यूपी में क्षेत्रवार सभाओं और बूथ सम्मेलनों के जरिए कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे.

बीजेपी ने यूपी को जिन 6 संगठनात्मक क्षेत्रों में बांट रखा है, जिसमें पश्चिमी यूपी, ब्रज, अवध, कानपुर, काशी और गोरखपुर क्षेत्र में रैली करने और पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर सियासी समीकरण साधने की कवायद करेंगे. इसके बाद यूपी के सभी जिलों में अमित शाह की रैली कराने की योजना बनाई जा रही है.

अमित शाह और पीएम मोदी ही नहीं बल्कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन  और अन्य सीनियर नेताओं के भी यूपी के सियासी रणभूमि में उतारने की रणनीति पार्टी ने बनाई है. बीजेपी ने 20 नवंबर के बाद चुनावी माहौल को गरमाने की तैयारी बनाई है, जिसके लिए पीएम मोदी की पहली रैली पश्चिमी यूपी से शुरू होगी. इसके बाद अलग-अलग मंडल में पीएम मोदी विकास की सौगात देने के साथ-साथ रैली करके सियासी माहौल बनाने का काम करेंगे.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता प्रदेशभर में चुनावी सभाएं करेंगे, जिनका प्लान भी बनाया जा रहा है. यूपी चुनाव 2027 से पहले पीएम नरेंद्र मोदी की सभी मंडलों में जनसभा का प्लान है. सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ही जिला स्तर पर रैलियों में जुटे हुए हैं. नितिन नवीन यूपी के जिला और विधानसभा स्तर पर रैली करेंगे और सियासी माहौल बनाने का प्लान है.

यूपी में बिगड़े समीकरण को दुरुस्त करने और उपजी नाराजगी को दूर करने के लिए बीजेपी के माइक्रोमैनेजमेंट शुरू कर दिया है. यूपी बीजेपी के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और पार्टी के प्रभारी विनोद तावड़े मिशन-2027 में जुट गए हैं. तावडे ने कहा, 'यूपी चुनाव माइक्रोमैनेजमेंट पर टिका है और चुनाव की तैयारियां समय पर या तय समय से पहले पूरी करके हम 2017 से भी बेहतर नतीजे पा सकते हैं.' इस तरह यूपी में हर वोटर्स तक पहुंचने की रणनीति है.

विनोद तावड़े का कहना है कि पार्टी की ओर से डोर टु डोर जनसंपर्क की योजना तैयार की जा रही है. इसके लिए महिला, युवा, नए मतदाता, लाभार्थी किसान, छोटे व्यापारी, प्रबुद्ध वर्ग, पूर्व सैनिक और सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से संपर्क किया जाएगा. यूपी में हर घर संपर्क अभियान के तहत एक कार्यकर्ता 50 परिवारों तक पहुंचेगा. इस तरह बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को 50-50 परिवारों तक पहुंचने का निर्णय लिया गया है.

बीजेपी ने जेन-जी वोटरों की वोटरों में पार्टी की गतिविधियों की जानकारी पहुंचाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया प्रजेंस बढ़ाने की सलाह दी है. इसके तहत कार्यकर्ता क्षेत्र में चलने वाले अभियानों के संबंध में सोशल मीडिया पर फोटो, वीडियो और टेक्स्ट पोस्ट करेंगे. विनोद तावड़े ने कहा कि जिला स्तर पर समन्वय टोली का निर्माण किया जाएगा. यह टोली जिला स्तर पर अभियानों की समीक्षा करेगी

Original Source
https://www.aajtak.in/elections/assembly-chunav/story/bjp-mission-2027-up-election-strategy-mega-plan-pm-modi-amit-shah-rally-ntcpkb-dskc-2686304-2026-11-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World