कौन हैं 20 साल की नेहा फातिमा, हिंदू लड़के के इश्क में लट्टू, रोते-बिलखते पेरेंट्स को भूली, कम उम्र में बनीं सेंसेशन

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बिग बॉस मलयालम सीजन 8 चर्चा में बना हुआ है. शो में नेहा फातिमा और संतोष राज (ताशी) के लव एंगल ने हर किसी का ध्यान खींचा हुआ है. नेहा ने अपने लव ऑफ लाइफ ताशी को नेशनल टीवी पर प्रपोज किया. परिवार की मंजूरी मिलने के बाद नेहा इस रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच रही थी. लेकिन तभी नेहा के प...

बिग बॉस मलयालम सीजन 8 चर्चा में बना हुआ है. शो में नेहा फातिमा और संतोष राज (ताशी) के लव एंगल ने हर किसी का ध्यान खींचा हुआ है. नेहा ने अपने लव ऑफ लाइफ ताशी को नेशनल टीवी पर प्रपोज किया. परिवार की मंजूरी मिलने के बाद नेहा इस रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच रही थी. लेकिन तभी नेहा के पेरेंट्स ने शो में आकर उनके सारे अरमानों पर पानी फेर दिया. उन्होंने बेटी के रिश्ते को अप्रूव नहीं किया. उसे शो छोड़कर अपने साथ चलने को कहा. हालांकि नेहा ने शो में बने रहने का फैसला किया है. 

पेरेंट्स की नाराजगी पर नेहा रोती दिखीं. वहीं ताशी का शॉक्ड होना लाजमी था. इस पूरे सीन को कईयों ने हिंदू-मुस्लिम रंग भी दिया. ताशी-नेहा की ये लव स्टोरी इस कदर वायरल हुई कि यूजर्स दोनों के बारे में सर्च कर रहे हैं. उनका लव एंगल सिर्फ केरल नहीं, बल्कि हिंदी बेल्ट में भी वायरल हो गया. तो चलिए फिर, देर किस बात की है. जानते हैं कौन हैं नेहा और ताशी....

नेहा ने कम उम्र में बनाई पहचान नेहा फातिमा को फेम सोशल मीडिया से मिला. उनकी उम्र 20 साल बताई जा रही है. वो पेशे से कंटेंट क्रिएटर और मॉडल हैं. वो व्लॉगिंग के अलावा लाइफस्टाइल कंटेंट बनाती हैं. सोशल मीडिया ने उनकी रीच को बढ़ाया. अपने वीडियोज में वो फैशन, एजुकेशन और डेली लाइफ के एक्सपीरियंस को शेयर करती हैं. नेहा सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 289K फॉलोअर्स हैं. जानकारी के मुताबिक, नेहा ने एक वक्त एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ के तौर पर काम किया है. उनकी मां कुकिंग चैनल चलाती हैं.

So, on Bigg Boss Malayalam, Neha Fathima’s parents came on stage to take their daughter back after she proposed to a Hindu contestant, Santhosh Raj, on the show. https://t.co/JVr2Y7jPDa

कौन हैं संतोष राज? नेहा के लव संतोष राज यानी ताशी के 35 साल का होने की अटकलें हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो डिजिटल स्ट्रैटिजिस्ट और टीवी पर्सनैलिटी हैं. वो केरल से हैं. उन्होंने बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री की थी. उनके शार्प गेम प्ले को लोगों ने काफी पसंद किया है. अपने एग्रेसिव गेमप्ले की वजह से वो कई बार विवादों में भी आए हैं.

फिलहाल शो में नेहा और ताशी के रिश्ते को लेकर खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है. नेहा ने पेरेंट्स की सलाह को दरकिनार कर ताशी के साथ रहने का फैसला किया है. देखना होगा आगे जाकर उनकी लव स्टोरी में क्या ट्विस्ट आता है.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/south-movies/story/who-is-neha-fathima-and-tashi-hindu-muslim-love-story-sparks-trp-mohanlal-show-parents-cried-tmovh-dskc-2686937-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World