20 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 1 लाख वाला iPhone, इस दिवाली सबसे खास ऑफर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बिग बैंग दिवाली सेल चल रही है. सेल के दौरान iPhone पर बंपर ऑफर मिल रहे हैं. फ्लिपकार्ट सेल के दौरान iPhone 17 को 20 हजार रुपये सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. बीते सितंबर महीने में ऐपल ने अपने पुराने iPhone की कीमत में इजाफा किया था, जिसमें iPhone 1...

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बिग बैंग दिवाली सेल चल रही है. सेल के दौरान iPhone पर बंपर ऑफर मिल रहे हैं. फ्लिपकार्ट सेल के दौरान iPhone 17 को 20 हजार रुपये सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. बीते सितंबर महीने में ऐपल ने अपने पुराने iPhone की कीमत में इजाफा किया था, जिसमें iPhone 17 की कीमत 82,990 रुपये से बढ़ाकर 99,990 रुपये की जा चुकी है. 

फ्लिपकार्ट बिग बैंग दिवाली सेल के बैनर पर iPhone 17 को 79,999 रुपये में खरीदने का ऑफर लिस्ट है. इस डील के तहत सभी ऑफर्स को शामिल किया है. एक्स्ट्रा 5,000 तक का ऑफ हासिल किया जा सकेगा.  

iPhone 17, एक पॉपुलर हैंडसेट है. अमेरिका समेत भारत में इसको बीते साल सितंबर में लॉन्च किया था. इस साल कंपनी ने सिर्फ iPhone 18 Pro सीरीज और Apple iPhone Duo फोल्ड हैंडसेट को लॉन्च किया है.

बहुत से लोगों को iPhone 18 को इंतजार था, लेकिन कंपनी ने इसके बारे में जानकारी नहीं है. साथ ही iPhone 17 की कीमत में भी भारी इजाफा कर दिया.

iPhone 17 में 6.3 इंच का LTPO सुपर रेटीना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले दिया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. साथ ही इसमें डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट मिलेगा. इसमें 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए सेरेमिक शील्ड 2 का इस्तेमाल किया है. 

iPhone 17 में A19(3nm) चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो Apple GPU के साथ आता है. यह हैंडसेट का iOS 26 के साथ आता है, जिसको iOS 27.2 के साथ अपग्रेड किया जा सकेगा. iPhone 17 में स्टोरेज के दो वेरिएंट मिलते हैं, जो 256GB और 512GB स्टोरेज के ऑप्शन है. 

यह भी पढ़ें: Lava के स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, फीचर फोन की कीमतों में भी मिल रही भारी छूट!

iPhone 17 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48-48 मेगापिक्सल के सेंसर है. एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है, जो 120 डिग्री फील्ड व्यू को कैप्चर कर पाएगा. 18 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/tech-deals-/story/iphone-17-price-flipkart-diwali-sale-20000-discount-ttecrt-dskc-2684141-2026-10-30?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology