अरब सागर में नौसेना की जांबाजी... समुद्री लुटेरों के कब्जे से छुड़ाया 20 क्रू वाला शिप
भारतीय नौसेना ने आज अरब सागर में एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया है. मुंबई से 3 हजार किलोमीटर से ज्यादा दूर समुद्री लुटेरों के कब्जे में फंसी मछली पकड़ने वाली नाव 'अज़िनी' के सभी 20 क्रू मेंबर्स को भारतीय नौसेना ने सुरक्षित बचाया है. इस अभियान को पूरा करने में नौसेना को 48 घंटे लगे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है. उन्होंने नौसेना को इस सफल अभियान के लिए बधाई दी है. रक्षा मंत्री ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि इस ऑपरेशन में भारतीय वायु सेना की मदद से, भारी हथियारों से लैस समुद्री लुटेरों के चंगुल से जहाज और उसके चालक दल को छुड़ाया गया. अरब सागर में जहाज को सुरक्षित रूप से समुद्री लूटेरों से मुक्त करा दिया गया है.
My congratulations to #Indian Navy for successfully executing a meticulously coordinated 48-hour operation to rescue all 20 crew members of the pirated fishing vessel, Azini, more than 3000 km from Mumbai in the Arabian Sea, on 02 Nov 26. The swift localisation, interception and safe release of the crew and vessel from significantly-armed pirates, with timely support from the Indian Air Force, speak well of the Indian Navy’s high operational readiness and ability to respond decisively to maritime threats across the region. Our brave personnel have once again demonstrated India’s ability, intent and resolve to safeguard lives, uphold maritime security and ensure stability across the Indian Ocean Region. India continues to stand resolute in ensuring SAFE SEAS and a free, open and secure Indian Ocean Region. #IndianNavy #IndianAirForce #SafeSeas
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे जवानों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत समुद्र में फंसे लोगों की जान बचाने और उनकी सुरक्षा करने में सक्षम है. रक्षा मंत्री ने भारत की पूरे हिंद महासागर में सुरक्षा और शांति बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दोहराया है.
उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन दिखाता है कि भारत किसी भी मुश्किल हालात में लोगों की मदद करने और समुद्र में सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है.


