नातिन की बर्थडे पार्टी में पहुंचे नाना पर जर्मन शेफर्ड का अटैक, शरीर पर 2 दर्जन से ज्यादा जगह काटा, होटल पर FIR

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश के संभल में एक परिवार नातिन का जन्मदिन मनाने होटल पहुंचा था. वहां केक कटना था, परिवार के लोग साथ बैठकर खुशियां मनाने आए थे. लेकिन पार्टी के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि जन्मदिन की खुशी अचानक चीख-पुकार में बदल गई. आरोप है कि होटल के जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने परिवार के बुजुर्ग प्...

उत्तर प्रदेश के संभल में एक परिवार नातिन का जन्मदिन मनाने होटल पहुंचा था. वहां केक कटना था, परिवार के लोग साथ बैठकर खुशियां मनाने आए थे. लेकिन पार्टी के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि जन्मदिन की खुशी अचानक चीख-पुकार में बदल गई. आरोप है कि होटल के जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने परिवार के बुजुर्ग प्रमोद कुमार पर हमला कर दिया. कुत्ते ने उनके शरीर पर दो दर्जन से ज्यादा जगह काट लिया. उन्हें घायल हालत में अस्पताल ले जाना पड़ा.

घटना बहजोई थाना क्षेत्र के दिव्य लोक होटल की है. घायल प्रमोद कुमार ने होटल संचालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर होटल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. प्रमोद कुमार बहजोई की देव विहार कॉलोनी के रहने वाले हैं. वह अपने परिवार के साथ नातिन की बर्थडे पार्टी में शामिल होने होटल पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 18 महीने के बच्चे पर टूट पड़ा आवारा कुत्ता... गाल का मांस नोच डाला, CCTV में कैद हुई घटना

प्रमोद के मुताबिक, होटल के मुख्य हॉल में काफी भीड़ थी. बैठने की जगह नहीं होने के कारण होटल मालिक और स्टाफ ने उन्हें दूसरे हॉल में बैठा दिया. इसी दौरान उन्हें खांसी होने लगी. वह दूसरे गेट से बाहर निकले, तभी वहां मौजूद जर्मन शेफर्ड ने उन पर हमला कर दिया. प्रमोद का आरोप है कि कुत्ते ने उनके शरीर पर दो दर्जन से ज्यादा जगह काटा. उन्होंने शोर मचाया तो होटल में मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे और किसी तरह उन्हें कुत्ते से बचाया.

हमले के बाद परिवार के लोग प्रमोद कुमार को अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया और इलाज किया गया. प्रमोद का कहना है कि उस समय वहां परिवार की महिलाएं और छोटे बच्चे भी मौजूद थे. अगर कुत्ता उनमें से किसी पर हमला कर देता तो बड़ा हादसा हो सकता था. उन्होंने कहा कि आज यह घटना उनके साथ हुई है, कल किसी और के साथ भी ऐसा हो सकता है. इसी वजह से उन्होंने पुलिस में शिकायत दी.

बहजोई थाना प्रभारी राजीव मलिक ने बताया कि होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान एक बुजुर्ग पर कुत्ते के हमले की शिकायत मिली थी. शिकायत के आधार पर दिव्य लोक होटल के खिलाफ BNS की धारा 291 में केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/sambhal-german-shepherd-attacks-man-granddaughter-birthday-party-hotel-fir-lcla-strc-2688914-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World