रसोई में रखी मिर्च से उगाएं तीखी-तीखी हरी मिर्च का पौधा, 2 महीने में आने लगेंगी मिर्चियां

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
घर में बनी दाल हो, सब्जी हो या चटपटी चटनी, हरी मिर्च के बिना खाने का स्वाद कुछ अधूरा-सा लगता है. लेकिन बाजार से लाई गई मिर्च कई बार फ्रिज में रखने के बाद भी जल्दी खराब होने लगती है.

घर में बनी दाल हो, सब्जी हो या चटपटी चटनी, हरी मिर्च के बिना खाने का स्वाद कुछ अधूरा-सा लगता है. लेकिन बाजार से लाई गई मिर्च कई बार फ्रिज में रखने के बाद भी जल्दी खराब होने लगती है.

ऐसे में बार-बार मिर्च खरीदनी पड़ती है और पैसे भी खर्च होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रसोई में रखी हरी मिर्च से ही घर पर नया पौधा तैयार किया जा सकता है?

इसके लिए आपको न तो महंगे बीज खरीदने की जरूरत है और न ही घर में बड़ी जगह की. आप गमले में आसानी से हरी मिर्च का पौधा उगा सकते हैं और खाने को चटपटा स्वाद दे सकते हैं.

हरी मिर्च का पौधा उगाने के लिए घर में रखी पकी हुई हरी मिर्च लें और उसके अंदर से बीज निकाल लें. बीजों को कुछ समय तक अच्छी तरह सूखने दें, ताकि उनमें नमी न रहे.

इसके बाद उन्हें पानी में भिगोकर रख दें. करीब दो दिन बाद ये बीज बोने के लिए तैयार हो जाएंगे. ये तरीका उन लोगों के लिए काफी आसान है जो पहली बार घर पर सब्जियां उगाने की कोशिश कर रहे हैं.

अब बीजों को तैयार गमले की मिट्टी में डालें. बीजों को बहुत ज्यादा गहराई में दबाने की जरूरत नहीं है. इन्हें करीब 2 से 3 इंच की गहराई तक ही मिट्टी में डालें.

बीज डालने के बाद मिट्टी को हल्का गीला रखें. यहां सबसे जरूरी बात है कि गमले में जरूरत से ज्यादा पानी न डालें. लगातार पानी जमा रहने से मिर्च के पौधे को नुकसान हो सकता है.

हरी मिर्च के पौधे को अच्छी तरह बढ़ने के लिए धूप की जरूरत होती है. इसलिए गमले को ऐसी जगह रखें, जहां रोजाना करीब 5 से 6 घंटे धूप आती हो. घर में बालकनी या छत है, तो वहां गमला रख सकते हैं.

करीब 3 से 4 हफ्तों में मिर्च के पौधे बढ़ने लगते हैं. इस दौरान एक बात का ध्यान रखें कि एक ही गमले में बहुत ज्यादा पौधे न भर दें. एक गमले में चार से ज्यादा पौधे रखने से उन्हें अच्छे से जगह और पोषण नहीं मिल पाता, जिससे उनकी ग्रोथ धीमी हो सकती है.

इसके बाद मिर्च के पौधे की देखभाल अच्छे से करें. धूप और नमी का ध्यान रखने पर करीब 30 से 40 दिनों में पौधे पर छोटे सफेद फूल दिखाई देने लग सकते हैं. इन्हीं फूलों के बाद मिर्चियां आना शुरू होती हैं.

इस आसान तरीके से आपको थोड़ी मेहनत में  2 महीने में ही मिर्चियां पा सकते हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/lifestyle/how-to-grow-green-chilli-at-home-in-pot-gardening-tips-gamle-me-bina-beej-hari-mirch-kaise-ugaye-tvist-286833-02-11-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World