2 बेटों के 'पापा' बने सलमान खान, पूरा हुआ परिवार, देखकर इमोशनल हुए फैन्स
इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं, 6 नवंबर को मुंबई के बांद्रा में ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ. इवेंट में सलमान खान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट संग पहुंचे और खुलकर बात की.
‘मातृभूमि’ में सलमान दो बेटों के पिता के किरदार में भी नजर आएंगे. भाईजान के बेटों का रोल अजाई अहलूवालिया और इवार अहलूवालिया ने निभाया है.
अजाई और इवार फिल्म में बाल कलाकार के रूप में नजर आएंगे. वो सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के ऑन-स्क्रीन बच्चों की भूमिका निभा रहे हैं.
ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर सलमान ने दोनों बालकारों को बेहद प्यार से स्टेज पर बुलाया और उनसे मस्ती करते हुए कहा कि ऑन स्क्रीन मम्मी एंड डैडी.
इसके बाद सलमान ने फिल्म की हीरोइन चित्रांगदा सिंह, अजाई और इवार संग फोटो क्लिक कराई. फिल्म में ही सही, लेकिन सलमान की फैमिली देखकर फैंस का दिल गदगद हो गया है. कमेंट्स सेक्शन में फैंस के इमोशनल कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.
अजाई और इवार की बात करें, तो दोनों टीवी एक्टर शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल के बेटे हैं. अजाई और इवार की उम्र में दो साल का फासला है.
‘मातृभूमि’ से शब्बीर के दोनों बेटे बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं. ये उनके लिए एक भावुक पल रहा है. कांची ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर बेटों को दुलार करती दिखीं.
अब देखना होगा कि ‘मातृभूमि’ की रिलीज के बाद दोनों बच्चों को स्क्रीन पर कितना स्क्रीन-टाइम और प्रशंसा मिलती है. फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.


