ना 183, ना शतकों का रिकॉर्ड... विराट कोहली के दिल पर आज भी राज करते हैं वो 43 रन

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली 5 नवंबर (गुरुवार) को 38 साल के हो गए. किंग कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों और शतकों की बारिश की है. वनडे क्रिकेट में तो उनका बल्ला खूब बरसा है. कोहली के वनडे करियर में कई ऐसी पारियां हैं, जिन्होंने क्रिकेट इतिहास में अपनी अलग जगह बनाई है...

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली 5 नवंबर (गुरुवार) को 38 साल के हो गए. किंग कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों और शतकों की बारिश की है. वनडे क्रिकेट में तो उनका बल्ला खूब बरसा है. कोहली के वनडे करियर में कई ऐसी पारियां हैं, जिन्होंने क्रिकेट इतिहास में अपनी अलग जगह बनाई है.

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में 183 रनों की तूफानी पारी हो या श्रीलंका के खिलाफ होबार्ट में खेली गई 133 रनों की यादगार इनिंग्स, उनके खाते में कई ऐतिहासिक प्रदर्शन दर्ज हैं. लेकिन जब कोहली से उनके वनडे करियर की सबसे पसंदीदा पारी चुनने को कहा गया, तो उन्होंने एक खास मुकाबले को तरजीह दी.

Birthday special! 😍 Over the years, #ViratKohli has played countless iconic innings, but which one comes out on top? Find out! 📹 Watch him soon in #INDvSL 3-match ODI series 👉 Starts 13th DEC https://t.co/ookEDInLNc

स्टार स्पोर्ट्स के एक खास सेगमेंट में बर्थडे बॉय कोहली से उनके करियर की यादगार पारियों के बीच चुनाव करने को कहा गया. शुरुआत में उन्हें 2012 में श्रीलंका के खिलाफ होबार्ट में खेली गई 133 रनों की पारी और 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ बनाए गए 35 रनों में से एक चुनना था. कोहली ने बिना देर किए वर्ल्ड कप वाली पारी को चुना.यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने रच दिया नया इतिहास... SENA कंट्रीज में बनाया 'महारिकॉर्ड', ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

इसके बाद उनसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 में चेन्नई में बनाए गए 85 रन, इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में 2017 में जड़े गए 122 रन और साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में 2018 में बनाए गए 160 रनों में से पसंदीदा पारी चुनने को कहा गया. हर बार कोहली ने 2011 वर्ल्ड कप की 35 रनों वाली पारी को ही चुना.यह भी पढ़ें: 'इससे बेहतर सेलिब्रेशन नहीं...', कोहली के बर्थडे पर बहन भावना का खास अंदाज में विश, बचपन के कोच हुए इमोशनल

हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी 2013 फाइनल में बनाए गए 43 रन के सामने उन्होंने अपनी पसंद बदल दी. इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2012 में मीरपुर में खेली गई 183 रनों की ऐतिहासिक पारी और साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में बनाए गए 138 रन को भी उन्होंने पीछे छोड़ दिया. यहां तक कि 2015 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड में बनाए गए 107 रन भी उनकी पसंद नहीं बदल सके. कोहली ने 43 रनों की पारी को ही आगे चुना.

कोहली की पसंद से साफ हुआ कि उनके लिए किसी पारी की अहमियत सिर्फ व्यक्तिगत स्कोर से तय नहीं होती. बड़े टूर्नामेंट, टीम की जीत और उससे जुड़ी यादें भी उनके लिए उतनी ही महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने अपने वनडे करियर की सबसे पसंदीदा पारी के तौर पर 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल को चुना. यह मुकाबला बर्मिंघम में खेला गया था, जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 5 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/virat-kohli-38th-birthday-favorite-odi-innings-2013-champions-trophy-final-43-runs-tspoa-dskc-2688681-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Culture