दिल्ली में आठ साल का रिकॉर्ड टूटा... अक्टूबर में औसतन 166 दर्ज हुआ AQI, हवा की गुणवत्ता में दर्ज हुआ बड़ा सुधार

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दिल्ली की हवा को लेकर राहत भरी खबर है. पर्यावरण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 2026 में दिल्ली का औसत AQI 166 रहा, जो आठ साल में अक्टूबर का सबसे कम स्तर है. पिछले साल यह 223 था. जनवरी से अक्टूबर का औसत भी घटा है और खराब हवा वाले दिन कम हुए हैं. PM2.5 घटा है, लेकिन PM10 बढ...

दिल्ली की हवा को लेकर राहत भरी खबर है. पर्यावरण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 2026 में दिल्ली का औसत AQI 166 रहा, जो आठ साल में अक्टूबर का सबसे कम स्तर है. पिछले साल यह 223 था. जनवरी से अक्टूबर का औसत भी घटा है और खराब हवा वाले दिन कम हुए हैं. PM2.5 घटा है, लेकिन PM10 बढ़ा है.

अक्टूबर में 166 का औसत 2024 के 234, 2023 के 219, 2022 के 210, 2021 के 173, 2019 के 234 और 2018 के 269 से कम है. अक्टूबर 2020 में औसत AQI 265 था. यानी इस तुलना में इस साल का अक्टूबर सबसे साफ रहा.

1 जनवरी से 31 अक्टूबर तक दिल्ली का औसत AQI 167 रहा, जबकि 2025 की इसी अवधि में यह 170 था. यह 2024 के 184, 2023 के 172, 2022 के 187, 2021 के 179, 2019 के 192 और 2018 के 201 से कम है. सिर्फ 2020 की इसी अवधि में औसत 156 था, जो इस साल से बेहतर रहा.

जनवरी से अक्टूबर 2026 के बीच 220 दिन ऐसे रहे, जब रोज का औसत AQI 200 से नीचे रहा. इन्हें अच्छा से मध्यम श्रेणी में गिना जाता है. यह आंकड़ा 2025 के 200, 2024 के 201 और 2023 के 206 दिन से ज्यादा है. सिर्फ 2020 में 224 दिन थे.

खराब से गंभीर प्लस श्रेणी में वे दिन आते हैं, जब औसत AQI 200 से ऊपर रहा. इस साल ऐसे 84 दिन रहे, जबकि 2025 और 2024 में 104 दिन और 2023 में 98 दिन थे.

1 जनवरी से 29 अक्टूबर तक PM2.5 का औसत 69 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा, जो 2025 में 72 था. वहीं PM10 का औसत 171 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा, जो पिछले साल 166 था.

AQI हवा की गुणवत्ता नापने का पैमाना है. यह जितना कम होता है, हवा उतनी साफ मानी जाती है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यानी CAQM ने कहा है कि वह दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण रोकने, नियंत्रित करने और घटाने के उपायों पर संबंधित पक्षों के साथ काम कर रहा है. आयोग के मुताबिक हवा को बेहतर बनाने के लिए कोशिशें तेज की जाएंगी.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/delhi/story/delhi-october-aqi-166-air-pollution-improvement-2026-ntc-agkp-dskc-2685344-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World