वंदे भारत स्लीपर अब इस रूट पर भी... 16 घंटे में पूरा होगा सफर, जानें रूट-टाइमिंग-स्टॉपेज

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बेंगलुरु से मुंबई जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे बोर्ड ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दे दी है. इस ट्रेन के चलने से दोनों शहरों के बीच रेल सफर का और आरामदायक होने की उम्मीद है. ट्रेन में 16 कोच होंगे और एक साथ 823 यात्री सफर कर सक...

बेंगलुरु से मुंबई जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे बोर्ड ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दे दी है. इस ट्रेन के चलने से दोनों शहरों के बीच रेल सफर का और आरामदायक होने की उम्मीद है. ट्रेन में 16 कोच होंगे और एक साथ 823 यात्री सफर कर सकेंगे. इनमें 11 कोच थर्ड एसी (3 टियर), चार कोच सेकंड एसी (2 टियर) और एक कोच फर्स्ट एसी का होगा. 

थर्ड एसी में 611, सेकंड एसी में 188 और फर्स्ट एसी में 24 सीटें उपलब्ध होंगी. इस तरह ट्रेन में अलग-अलग श्रेणियों के यात्रियों के लिए सोने और आराम से सफर करने की सुविधा मिलेगी. खास बात यह है कि ट्रेन रात में चलेगी और अगले दिन सुबह मुंबई या बेंगलुरु पहुंचाएगी.

कब से शुरू होगी बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर?

रेलवे बोर्ड ने 29 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को मंजूरी दी. रेलवे सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन 1 नवंबर से शुरू होगी. यह पिछले सात दिनों में मंजूरी पाने वाली दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है. इससे पहले वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर को मंजूरी दी गई थी, जिसका उद्घाटन 31 अक्टूबर 2026 को होगा. बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन और रखरखाव दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) करेगा. 

कितने घंटे में पूरा होगा बेंगलुरु से मुंबई का सफर?

नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से बेंगलुरु से मुंबई का सफर करीब 16 घंटे 10 मिनट में पूरा होगा. वहीं, मुंबई से बेंगलुरु पहुंचने में करीब 15 घंटे 50 मिनट लगेंगे. अभी इस रूट पर चलने वाली दूसरी ट्रेनों को करीब 22 से 24 घंटे या उससे ज्यादा समय लगता है. यानी नई ट्रेन से यात्रियों के करीब 6 से 8 घंटे तक बच सकते हैं. इस रूट पर यह सबसे तेज ट्रेन होगी.

बेंगलुरु से मुंबई जाने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर 27652 होगा. यह ट्रेन सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल (SMVT), बेंगलुरु से शाम 7:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:55 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), मुंबई पहुंचेगी. यह ट्रेन सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी.

बेंगलुरु से मुंबई के बीच कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?

बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस कलबुर्गी के रास्ते चलेगी. दोनों शहरों के बीच ट्रेन कुल 8 स्टेशनों पर रुकेगी. बेंगलुरु से मुंबई जाते समय स्टॉपेज और समय इस तरह रहेगा... अनंतपुर: रात 10:28 से 10:30 बजे, गुंतकल: रात 11:20 से 11:25 बजे, रायचूर: रात 1:03 से 1:05 बजे, यादगीर: रात 1:43 से 1:45 बजे, कलबुर्गी: सुबह 3:08 से 3:10 बजे, सोलापुर: सुबह 4:20 से 4:25 बजे, पुणे: सुबह 8:00 से 8:05 बजे, कल्याण: सुबह 10:42 से 10:44 बजे.

मुंबई से बेंगलुरु लौटते समय कहां रुकेगी ट्रेन?

मुंबई से बेंगलुरु आने वाली ट्रेन भी इन्हीं आठ स्टेशनों पर रुकेगी. वापसी के सफर में स्टॉपेज का समय इस तरह है... कल्याण: रात 8:48 से 8:50 बजे, पुणे: रात 11:40 से 11:45 बजे, सोलापुर: सुबह 3:00 से 3:05 बजे, कलबुर्गी: सुबह 4:13 से 4:15 बजे, यादगीर: सुबह 5:08 से 5:10 बजे, रायचूर: सुबह 6:03 से 6:05 बजे, गुंतकल: सुबह 7:30 से 7:35 बजे, अनंतपुर: सुबह 8:38 से 8:40 बजे.

नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड के हिसाब से तैयार किया गया है. हालांकि, यह इसकी डिजाइन स्पीड है, नियमित परिचालन की वास्तविक रफ्तार अलग हो सकती है. ट्रेन में यात्रियों के आराम और सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है. बेहतर कुशनिंग वाली आरामदायक बर्थ, कोचों के बीच आने-जाने के लिए वेस्टिब्यूल, ऑटोमैटिक दरवाजे, बेहतर सस्पेंशन से आरामदायक सफर, शोर और झटकों को कम करने की व्यवस्था, कवच सुरक्षा प्रणाली, इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम, साफ-सफाई बनाए रखने के लिए डिसइन्फेक्टेंट तकनीक, आधुनिक कंट्रोल और सुरक्षा सुविधाओं वाला ड्राइवर केबिन, एयरोडायनामिक डिजाइन इस ट्रेन की प्रमुख खूबियां हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/business/utility/photo/railway-board-approved-bengaluru-mumbai-vande-bharat-sleeper-launch-date-timing-route-stoppage-dpmx-2683887-2026-10-30?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World