दिलजीत के कॉन्सर्ट के बाहर पानी बेचने पहुंचा शख्स, 13 की बोतल 50 में बेची... 2 घंटे में कमाए इतने पैसे!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का हाल ही में दिल्ली में एक कॉन्सर्ट हुआ. बड़ी संख्या में लोगों ने कॉन्सर्ट में इंजॉय किया. वहीं, कुछ लोगों के लिए ये कमाई की अच्छी जगह बन गई है. सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका दावा है कि वो दिलजीत के कॉन्सर्ट प्लेस के बाहर पानी...

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का हाल ही में दिल्ली में एक कॉन्सर्ट हुआ. बड़ी संख्या में लोगों ने कॉन्सर्ट में इंजॉय किया. वहीं, कुछ लोगों के लिए ये कमाई की अच्छी जगह बन गई है. सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका दावा है कि वो दिलजीत के कॉन्सर्ट प्लेस के बाहर पानी बेचने पहुंच गया और उसने कुछ ही देर में अच्छे पैसे कमा लिए. उसने बताया कि उसने वहां 13 रुपये वाली पानी की बोतल को 50 रुपये में बेचा और कुछ ही देर में 200 से ज्यादा बोतल बेच दी. जानते हैं उस शख्स की दो घंटे में कितनी कमाई हुई. 

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स अपनी कहानी बता रहा है. उसने बताया कि वो दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में गया और वहां पहुंचकर पानी की बोतल बेचना शुरू कर दिया. इसके लिए उस शख्स ने कोई दुकान नहीं लगाई और बस एक साथ पानी लेकर गया और लोगों के पास जाकर पानी बेचना शुरू कर दिया. शो में इतनी भीड़ थी कि मिनटों में ही काफी बिक्री होने लगी. पानी की डिमांड भी काफी थी और हर कोई पानी खरीद रहा था. 

शख्स के अनुसार, उसने 13 रुपये में जो पानी की बोतल आती है, उसे 50 रुपये में बेचा. पब्लिक इतनी थी उसे पानी बेचने में कुछ खास मेहनत नहीं करनी पड़ी. बल्कि बेचने के दौरान, उसको कितना पेमेंट कैश और कितनी ऑनलाइन मिला यह भी पता नहीं लग रहा था. शख्स का दावा है कि उसने 2 घंटे में 40 बोतल के पैकेट बेच दिए. 1 पैकेट में 12 बोतलें होती हैं और हर बोतल उसने 50 रुपये में बेची थी. 

यानी उस शख्स ने कुछ ही देर में 480 बोतल बेच दी और उसे कुल 24000 रुपये मिले. इसमें पानी खरीदने की कोस्ट 6240 रुपये थी. ऐसे में उसे दो घंटे में 17760 रुपये का प्रॉफिट हो गया. इस दौरान ना उसे दुकान लेनी पड़ी और ना ही ज्यादा निवेश करना पड़ा. लेकिन, कुछ ही देर में शख्स को अच्छा प्रॉफिट हो गया. इससे व्यूज भी मिले और अच्छी कमाई भी हो गई. 

दिलजीत के कॉन्सर्ट में पानी बेचकर कमाई करने वालों पर यूजर्स भी कमेंट सेक्शन में जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. साथ ही लोगों ने 50 रुपये रेट रखने पर आश्चर्य नहीं किया और बताया कि ये रेट सही थी. साथ ही लोग इसके बिजनेस माइंड की तारीफ कर रहे हैं.   

Original Source
https://www.aajtak.in/trending/story/diljit-dosanjh-concert-water-bottle-seller-earns-thousands-in-2-hours-tedu-dskc-2686464-2026-11-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World