13 साल का रिश्ता-15 मिनट में शादी...पति के बारे में बताते हुए रो पड़ीं हिना खान, सानिया मिर्जा हैरान

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
हिना खान और रॉकी जयसवाल टेलीविजन के लोकप्रिय कपल हैं. दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी सी लगती है. हिना जब भी अपनी लव स्टोरी पर बात करती हैं, वो भावुक हो जाती हैं. एक बार फिर वो अपनी शादी पर बात करते हुए रो पड़ीं. 

हिना खान और रॉकी जयसवाल टेलीविजन के लोकप्रिय कपल हैं. दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी सी लगती है. हिना जब भी अपनी लव स्टोरी पर बात करती हैं, वो भावुक हो जाती हैं. एक बार फिर वो अपनी शादी पर बात करते हुए रो पड़ीं. 

15 मिनट में शादी का फैसला  सानिया मिर्जा के शो पर बात करते हुए हिना ने रॉकी संग शादी को लेकर कहा कि ये बस एक रैंडम फैसला था. हमने इसकी कोई प्लानिंग नहीं की थी. मुझे लगता नहीं कि हम शादी के लिए तैयार थे या कुछ ऐसा. हम बहुत लंबे समय से साथ हैं, शायद 13-14 साल से. बस इतना हुआ कि जो मैं स्वास्थ्य के लिहाज से गुजर रही थी, मैंने उनसे कहा कि या तो तुम आगे बढ़ जाओ… जाकर किसी और से शादी कर लो, जिससे तुम चाहो, या फिर मुझसे ही शादी कर लो, क्योंकि मुझे नहीं पता कि कल क्या होगा. 

इस इकबाल से हैरान होकर सानिया ने पूछा- तुमने सच में 15 मिनट में शादी कर ली? हिना ने जवाब दिया कि असल में इससे भी कम समय में. हिना ने कहा कि उनकी हेल्थ ही उनके अचानक शादी करने के फैसले की मुख्य वजह थी. उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता था कि आगे क्या होगा. सच कहूं तो यह हर किसी के साथ होता है. इसलिए मैंने बस कहा- चलो, आगे बढ़ते हैं और कर लेते हैं. और उन्होंने कहा कि ठीक है. उन्हें कभी कोई परेशानी नहीं थी. 

शादी के बाद नहीं बदला कुछ हिना कहती हैं- शादी हमारे रिश्ते को नहीं दर्शाती है. शादी हो या न हो, कुछ नहीं बदला. सब कुछ पहले जैसा ही है. एक साल से ज्यादा समय हो गया है और हमने अपनी पहली शादी की सालगिरह याद भी नहीं रखी. अपने मुश्किल दिनों को याद करते हुए वो पड़ीं. 

हिना खान और रॉकी जायसवाल ने हाल ही में शादी का एक साल पूरा किया. दोनों ने जून 2025 में कई सालों तक साथ रहने के बाद एक निजी समारोह में शादी की थी. शादी के समय हिना स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवा रही थीं. शादी के तुरंत बाद दोनों ने रियलिटी शो पति, पत्नी और पंगा में कपल के तौर पर साथ दिखे. 

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/hina-khan-rocky-jaiswal-got-married-in15-minutes-after-13-years-of-relationship-actress-emotional-cancer-sania-mirza-reaction-tmovb-dskc-2685402-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World