आ गया 'सन ऑफ गन'! 100 लोग ख़रीद सकेंगे ये रॉयल एनफील्ड बाइक
रॉयल एनफील्ड ने इस बार इटली के मिलान शहर में चल रहे EICMA 2026 मोटरसाइकिल शों में अपने कई नए मॉडलों को पेश किया है.
लेकिन इस बार रॉयल एनफील्ड ने नए मॉडल्स के साथ-साथ कस्टम मोटरसाइकिल कल्चर को भी खास जगह दी है.
कंपनी ने मशहूर कस्टम मोटरसाइकिल ब्रांड Deus Ex Machina के साथ मिलकर Shotgun 650 का एक खास कस्टम एडिशन पेश किया है.
कंपनी ने अपने इस ख़ास कस्टम मॉडल को 'सन ऑफ गन' नाम दिया है. तो आइये जानें इस बाइक बाइक में क्या है ख़ास-
इस मोटरसाइकिल को खास तौर पर तैयार किया गया है. इसमें डार्क रेड, क्रीम और गोल्ड कलर का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है.
इसके अलावा फ्यूल टैंक पर खास ग्राफिक्स, पियानो ब्लैक फिनिश वाले 650 ट्विन इंजन कवर, कंट्रास्ट कट अलॉय व्हील्स और ब्राउन लेदर सीट दी गई है.
इसके डिजाइन में डीप रेड, क्रीम और गोल्ड कलर का खास कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है.
फ्यूल टैंक पर Royal Enfield और Deus की खास कोलैबोरेशन ग्राफिक्स दी गई हैं. वहीं, साइड पैनल पर भी अलग तरह की फिनिशिंग और डिटेलिंग देखने को मिलती है.
बाइक में कॉन्ट्रास्ट-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसके लुक को और आकर्षक बनाते हैं. सीट पर Deus की खास ब्रांडिंग भी देखने को मिलती है.
इसमें 648 सीसी का पैरेलल-ट्विन एयर/ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 46.39 बीएचपी की पावर और 52.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है.
इसके अलावा, बाइक में ब्राउन लेदर सीट दी गई है, जिस पर Deus की खास एम्ब्रॉयडरी देखने को मिलती है. हैंडलबार पर भी ब्राउन कलर के ग्रिप्स दिए गए हैं.
इसमें 13.8 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक मिलता है. कुल मिलाकर, इस एडिशन में मैकेनिकल बदलावों के बजाय डिजाइन, कलर और फिनिशिंग पर ज्यादा ध्यान दिया गया है.
कंपनी इस बाइक की केवल 100 यूनिट तैयार करेगी. यानी दुनिया भर में केवल 100 लोग ही इस बाइक को खरीद सकेंगे.


