इस सस्ते हेलमेट पर टूटे लोग! 10 लाख ने खरीदा, कीमत है इतनी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री के साथ-साथ हेलमेट की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. अब हेलमेट बनाने वाली कंपनी Steelbird ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है.

भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री के साथ-साथ हेलमेट की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. अब हेलमेट बनाने वाली कंपनी Steelbird ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है.

कंपनी के लोकप्रिय हेलमेट मॉडल Steelbird SBA-20 ने बिक्री के मामले में 10 लाख यूनिट का आंकड़ा पार कर लिया है.

जनवरी 2024 में लॉन्च हुए इस हेलमेट को महज कुछ समय में मिली यह सफलता बताती है कि ग्राहकों के बीच इसकी अच्छी पकड़ बन चुकी है.

Steelbird SBA-20 में हाई-इम्पैक्ट थर्मोप्लास्टिक शेल दिया गया है. इसके अलावा इसमें हाई-डेंसिटी एक्सपैंडेड पॉलीस्टाइरीन (EPS) लाइनर मिलता है.

ये EPS लाइनर टक्कर के दौरान सिर को सुरक्षा देने के लिए तैयार किया गया है. यह हेलमेट इंडियन सेफ्टी स्टैंडर्ड (BIS IS 4151:2015) के अनुरूप है.

इसमें डायनेमिक एयरफ्लो वेंटिलेशन सिस्टम भी दिया गया है, जो हेलमेट के अंदर हवा के बेहतर फ्लो में मदद करता है.

इस हेलमेट में फ्लिप-अप डिजाइन, इंटीग्रेटेड इनर सन शील्ड और माइक्रोमेट्रिक बकल दिया गया है. इसके अलावा पॉलीकार्बोनेट स्पॉइलर इसे स्पोर्टी लुक देता है.

हेलमेट के अंदर मिलने वाली लाइनिंग को जरूरत के मुताबिक निकाला जा सकता है और धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसमें विंड डिफ्लेक्टर भी दिया गया है. वहीं, गर्दन के आसपास रिफ्लेक्टिव एलिमेंट मिलता है, जो कम रोशनी में दूसरे वाहन चालकों को आसानी से दिख जाता है.

इसके वाइजर पर एंटी-स्क्रैच कोटिंग दी गई है. कंपनी इसे स्मोक और क्रोम फिनिश में बेचती है.

Steelbird SBA-20 हेलमेट को अलग-अलग साइज और फिनिश में पेश किया गया है. इसकी कीमत 1,869 रुपये से शुरू होकर 2,459 रुपये तक जाती है.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/auto/steelbird-sba-20-helmet-crossed-10-lakh-unit-sales-price-auaw-287244-05-11-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World