क्लासरूम में घुसकर 10वीं छात्रा के गले पर इलेक्ट्रिक आरी से अटैक, सहेली भी घायल; पुलिस एनकाउंटर में आरोपी को लगी गोली

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के भीतर 10वीं की छात्रा पर इलेक्ट्रिक आरी से जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान छात्रा के गले, चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं. उसे बचाने की कोशिश में एक अन्य छात्रा भी घायल हो गई. घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. घायल छात्राओं क...

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के भीतर 10वीं की छात्रा पर इलेक्ट्रिक आरी से जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान छात्रा के गले, चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं. उसे बचाने की कोशिश में एक अन्य छात्रा भी घायल हो गई. घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. घायल छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. उधर दूसरे दिन पुलिस ने आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया.

घटना राप्ताडु स्थित जिला परिषद हाईस्कूल की बताई जा रही है. आरोप है कि स्कूल परिसर में घुसे एक शख्स ने छात्रा पर लकड़ी काटने वाली आरी से हमला कर दिया.   

इस मामले के आरोपी हेमंत के अमताकुर में छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी. बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर हेमंत ने भागने की कोशिश की. इसी दौरान पुलिस ने उस पर गोली चला दी. गोली लगने से हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गया.

उसे इलाज के लिए अनंतपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया. पुलिस की ओर से मामले की आगे की जांच की जा रही है. देखें VIDEO:- 

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने स्कूल में छात्रा पर हुए हमले पर गहरा दुख और आक्रोश जताया. उन्होंने अधिकारियों से छात्रा की हालत और उसे दिए जा रहे इलाज की जानकारी ली.

मुख्यमंत्री ने मेडिकल टीम को छात्रा के इलाज को प्राथमिकता देने और बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई करने को कहा.

CM ने घायल छात्रा की मां से फोन पर बात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार परिवार की हरसंभव मदद करेगी. उन्होंने स्थानीय विधायक परिताला सुनीता से भी इलाज और सहायता के बारे में जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने हमले में घायल दूसरी छात्रा की हालत के बारे में भी पूछा.

आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण ने घटना पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने अनंतपुर के जिला कलेक्टर से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली और घायल छात्रा की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में पूछा.

पवन कल्याण ने पुलिस विभाग को आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने और कानून के मुताबिक सख्त सजा दिलाने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से दोनों घायल छात्राओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा. डिप्टी CM ने पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिया.

आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने स्कूल के भीतर छात्रा पर हुए हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि स्कूल जैसे सुरक्षित स्थान पर इस तरह की हिंसा बेहद चिंताजनक है. शर्मिला ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने घायल छात्राओं को बेहतर इलाज और उनके परिवारों को जरूरी सहायता देने की बात कही. साथ ही स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करने की मांग भी उठाई.

तेलुगु देशम पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल से मेडिकल अपडेट शेयर किया. उनके मुताबिक, मेडिकल टीम ने ब्लड ट्रांसफ्यूजन और अन्य जरूरी उपचार की मदद से मरीज की स्थिति स्थिर कर दी है.

अपडेट में बताया गया कि ऑपरेशन थिएटर में हो रहे भारी रक्तस्राव को काबू कर लिया गया है और मरीज का ब्लड प्रेशर स्थिर है. मरीज को लगातार निगरानी में रखा गया है. लोकेश ने इलाज में जुटे डॉक्टरों, मेडिकल टीम और अधिकारियों का आभार जताया.

इस घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस जांच और घायल छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/andhra-pradesh-anantapur-schoolgirl-chainsaw-attack-accused-hemant-injured-in-police-encounter-lcln-strc-2686055-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World