बिहार में भर्तियां, मिलेगी 1.15 लाख रुपये की सैलरी! लेकिन पहले जान लें योग्यता

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1 लाख रुपये से ज्यादा की सैलरी मिल सकती है....

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1 लाख रुपये से ज्यादा की सैलरी मिल सकती है. 

इस भर्ती के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है.  बोर्ड ने योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इसके तहत अलग-अलग मेडिकल विषयों में तीन साल के लिए पैनल तैयार किया जाएगा. इनमें एनाटॉमी, मनोरोग, रेडियोलॉजी और फिजियोलॉजी समेत कई डिसिप्लीन शामिल हैं. इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. केवल MBBS की डिग्री के आधार पर इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता. ट्यूटर पद के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता NMC के मेडिकल इंस्टीट्यूशन रेगुलेशंस के अनुरूप होनी चाहिए. इसके तहत संबंधित विषय में DNB या DNB सुपर स्पेशियलिटी की योग्यता मांगी गई है. वहीं, एनाटॉमी और फिजियोलॉजी जैसे नॉन-मेडिकल विषयों के लिए मेडिकल क्षेत्र में MSc के साथ PhD की डिग्री भी जरूरी है.

इस भर्ती में उम्र की अधिकतम सीमा उम्मीदवार की कैटेगरी के आधार पर तय की गई है. सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की उम्र 37 साल तक होनी चाहिए. वहीं, सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल रखी गई है. 

पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए भी अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है.  इसके अलावा, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के पुरुष और महिला अभ्यर्थी 42 साल की उम्र तक आवेदन कर सकते हैं. 

वहीं, अगर सैलरी की बात करें, तो इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1.15 लाख रुपये महीने की सैलरी मिलेगी. बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के पहले कार्यरत उम्मीदवारों को सैलरी के साथ मंहगाई भत्ता के साथ ही कई भत्ते मिलेंगे. 

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा. चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, प्राप्त अंकों और निर्धारित पात्रता मानकों के आधार पर किया जाएगा. पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ उच्च शिक्षा में हासिल किए गए अंकों को भी चयन प्रक्रिया में महत्व दिया जाएगा. 

इस प्रक्रिया के बाद योग्य उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चयन अभ्यर्थियों की पात्रता और उनके प्रस्तुत प्रमाणपत्रों की जांच के आधार पर होगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख और पूरा कार्यक्रम बोर्ड अलग से जारी करेगा. 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कौन-से कागजात जरूरी?

वेरिफिकेशन के समय उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य दावों से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे. इनमें मुख्य रूप से ये कागजात शामिल हैं-

10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट MBBS का सर्टिफिकेट पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट PhD, DM या MSc से जुड़े सर्टिफिकेट (जहां लागू हों) अनुभव प्रमाणपत्र अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC), यदि लागू हो जाति प्रमाणपत्र मूल निवास प्रमाणपत्र EWS प्रमाणपत्र दिव्यांगता प्रमाणपत्र (PwBD), यदि लागू हो. 

Original Source
https://www.aajtak.in/education/career/story/bihar-medical-college-senior-resident-tutor-recruitment-ngix-dskc-2686393-2026-11-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World